Ladies Kurti: गर्मी के मौसम में ऑफिस में पहनने के लिए बेस्ट हैं ये सिंपल कुर्तियां, देखें तस्वीरें

कुर्ती को स्टाइलिश लुक देने के लिए आप बॉडी टाइप और मौसम को ध्यान में रखकर ही डिजाइन को चुनें। इसके लिए आप ऑनलाइन शॉपिंग भी कर सकती हैं।

summer wear kurti

स्टाइलिश दिखना हम सभी को पसंद होता है। इसके लिए हम आए दिन अपनी वार्डरोब में कई तरह के बदलाव भी करते हैं। गर्मी के मौसम में ऑफिस में पहनने के लिए कुर्तियां बेस्ट रहती हैं। इसमें आपको स्किन फ्रेंडली फैब्रिक में काफी तरह के डिजाइन देखने को मिल जाएंगे।

simple kurtis

ऑफिस में पहनने के लिए सिंपल डिजाइंस ही ज्यादातर पसंद किए जा रहे हैं। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं कुर्ती के लेटेस्ट डिजाइंस, जिन्हें आप ऑफिस में पहन सकती हैं। साथ ही, बताएंगे इन्हें स्टाइलिश लुक देने के आसान टिप्स-

कलीदार कुर्ती डिजाइन

kalidaar kurtis

कलीदार कुर्ती आप इंडो-वेस्टर्न स्टाइल में ड्रेस की तरह भी पहन सकती हैं। इसमें आप गर्मी के मौसम के लिए फ्लोरल प्रिंट डिजाइन चुनें। वहीं कलर्स के लिए आप पेस्टल कलर कॉम्बिनेशन को चुन सकती हैं। इस तरह की लॉन्ग कुर्ती आपको मार्केट में 300 से 500 रुपये में मिल जाएगी।

इसे भी पढ़ें: Kurti Set Designs: गर्मी के लिए बेहद खास हैं चिकनकारी कुर्ती सेट के ये नए डिजाइंस

शॉर्ट कुर्ती डिजाइन

short peplum kurti

जीन्स के साथ में आप कॉटन फैब्रिक से बनी कुर्ती पहन सकती हैं। शॉर्ट में आप पेप्लम स्टाइल कुर्ती खरीद सकती हैं। इसमें आपको प्रिंटेड डिजाइन में कई सारे कलर कॉम्बिनेशन और स्टाइलिश नेकलाइन में डिजाइंस 200 से 400 रुपये के बीच में मिल जाएंगे। इस तरह के लुक के साथ में स्किनी जीन्स को पहना जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: Alia Cut Kurti: आलिया कट कुर्ती के ये डिजाइंस आपके लुक को बनाएंगे खास

डोरी डिजाइन कुर्ती

dori kurtis

गर्मी के मौसम में स्लीवलेस डिजाइंस को काफी ज्यादा पसंद किया जाने लगा है। सिंपल स्लीव्स की जगह पर आप इस तरह से शोल्डर पर डोरी वाली कुर्ती डिजाइन को खरीद सकते हैं। इसमें आपको फ्लोरल प्रिंटेड डिजाइन से लेकर सिंपल में काफी डिजाइंस देखने को मिल जाएंगी।

अगर आपको ये कुर्ती के डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Credit: Flipkart, Myntra, Ajio

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP