Farsi Suit Designs: कुर्ती के ये लेटेस्ट डिजाइन आपकी फर्शी सलवार को बनाएंगे क्लासी

Farsi Salwar Suit: अगर आप कुछ नया और स्टाइलिश ट्राई करना चाहते हैं, तो पाकिस्तानी सलवार के साथ डिजाइनर कुर्ती को वियर कर सकते हैं। इसके लेटेस्ट डिजाइन हम आपके साथ इस लेख में साझा कर रहे हैं। 
image

Farsi Salwar Suit Design: इस मौसम में कुछ हल्का पहनने का मन करता है, ताकि गर्मी का एहसास भी न हो और हम स्टाइलिश भी दिखें। इसलिए सलवार-सूट या कुर्ती की डिमांड बढ़ जाती है। वैसे भी कुर्ती दिखने में काफी अच्छी लगती हैं, जिसे कई तरह से स्टाइल किया जा सकता है। मगर जब बात ट्रेडिशनल वियर करने की आती है, तो कुर्ती को सलवार के साथ पहनना बेस्ट रहता है। अब वैसे भी सलवार का नया ट्रेंड मार्केट में आया है, वो है फर्शी सलवार। हालांकि, इस सलवार का ट्रेंड पाकिस्तान से आया है, लेकिन इन दिनों भारत में बहुत पसंद किया जा रहा है।

अगर आप कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहती हैं, तो कुर्ती के साथ फर्शी सलवार को पहनना करना वेस्ट रहेगा। मार्केट में भी आपको डिजाइनर कुर्तियां आसानी से मिल जाएंगी, लेकिन फर्शी सलवार के साथ इसे वियर करना काफी अच्छा हो सकता है। बस आपको कुछ स्टाइलिंग टिप्स को ध्यान रख अपने पूरे लुक में चार चांद लगा सकती हैं। क्या आप जानना चाहती हैं फर्शी सलवार के साथ ऐसा क्या पहनें जो देखने के साथ-साथ कंफर्टेबल भी हो? तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।

फर्शी सलवार विद शॉर्ट कुर्ती

Short kurti with farsi salwar

यह को आप सभी जानते होंगे कि सलवार के साथ कुर्ती कितनी प्यारी लगती है खासकर शॉर्ट कुर्ती। शॉर्ट कुर्ती वैसे जींस के साथ अच्छी लगती है, लेकिन इसे फर्शी सलवार के साथ भी वियर किया जा सकता है। फर्शी सलवार का लुक तो आपको पता है, जिसे कई एक्ट्रेसेस वियर करती नजर आ चुकी हैं।

इसे जरूर पढ़ें-Party Wear Suit Designs: त्योहारों से लेकर पार्टी लुक के लिए बेस्ट हैं सलवार-सूट की ये डिजाइंस

बस स्टाइलिश लुक पाने के लिए आप कोल्हापुरी चप्पल पहन सकते हैं। कानों में हैवी ईयररिंग्स और बालों को खुला छोड़ सकते हैं। यकीनन आपका यह लुक बहुत ही क्लासी लगेगा और गर्मियों के हिसाब से बेस्ट रहेगा।

थ्री-क्वार्टर स्लीव्स कुर्ती करें वियर

अगर आप सिंपल कुर्ती को क्लासी बनाना चाहते हैं, तो थ्री-क्वार्टर स्लीव्स डिजाइन करवा सकते हैं। बता दें यह डिजाइन कंधे से शुरू होता है और कोहनी से थोड़ी नीचे जाकर रुक जाता है। यह डिजाइन बहुत ही स्टाइलिश होता है। थ्री-क्वार्टर स्लीव्स वाली कुर्तियां इस मौसम में सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं।

फर्शी सलवार के साथ कुर्ती का यह डिजाइन आपको एक स्मार्ट और मॉडर्न लुक देता है, जिसे आप कैज़ुअल या ऑफिस वियर के रूप में आसानी से पहन सकते हैं। अगर आप शॉर्ट कुर्ती पर इस डिजाइन को ट्राई करना चाहते हैं, तो बहुत ही अच्छा रहता है।

रफल स्लीव्स कुर्ती डिजाइन

farsi suit designs

फर्शी सलवार के साथ आप रफल स्लीव्स वाली कुर्ती भी पहन सकते हैं। यह स्लीव्स बहुत ही खूबसूरत होती है, जिसे कपड़े की कई परतों के साथ बनाया जाता है। इससे कुर्ती बहुत ही स्टाइलिश लगती है। रफल स्लीव्स वाली कुर्तियां आमतौर पर पार्टी वियर या खास मौकों पर पहनी जाती हैं।

इस डिजाइन से आपकी कुर्ती को एक नाजुक और खूबसूरत स्टाइल मिलता है, जो देखने में बहुत सुंदर लगता है। अगर आप कुछ स्टाइलिश तलाश रहे है, तो बेल या स्टार्स को भी लगा सकते हैं। इससे आपका लुक बहुत ही खास हो जाएगा और आप अच्छे भी लगेंगे।

नेट कुर्ती घेरा डिजाइन

summer kurti latest designs

आजकल कुर्ती के दामन नेट फैब्रिक में भी आने लगे हैं, लेकिन यह डिजाइन फर्शी सलवार के साथ बहुत अच्छा लगेगा। भले ही वह फ्रंट ओपनिंग कुर्ती हो या फिर प्रिंटेड कुर्ती। आप चाहें तो इस लुक में स्टनिंग एसेसरीज कैरी करके एक स्टाइल स्टेटमेंट क्रिएट कर सकती हैं या फिर स्कार्फ को भी इस आउटफिट के साथ पेयर किया जा सकता है।

घेरा डिजाइन भी आप अलग-अलग तरह से कर सकते हैं। मगर सलवार के साथ गोल घेरा बहुत ही अच्छा लगता है। आप हैवी दुपट्टे के साथ फर्शी सलवार का लुक अच्छा बना सकते हैं। इसपर आप बार को खोलकर नया लुक पा सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें-Suit Designs: पार्टी में आप भी लगेंगी अप्सरा जब वियर करेंगी ये कॉटन सूट

काम आएंगे ये टिप्स

  • आप फर्शी सलवार के साथ अच्छे कॉम्बिनेशन की कुर्ती वियर कर सकते हैं।
  • फर्शी सलवार सादे कपड़े की सिलवाएं और प्रिंटेड कुर्ती के साथ वियर करें।
  • सूट को क्लासी बनाने के लिए हैवी या प्लेन दुपट्टा पहनें।
  • पूरे लुक को क्लासी बनाने के लिए ओपन हेयर स्टाइल बना सकते हैं।

इस तरह आप फर्शी सलवार पर कुर्ती को वियर कर सकते हैं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@hania amir instagram)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP