herzindagi
image

शॉर्ट कुर्ती का बढ़ रहा है क्रेज, आप भी फॉलो करें ये खास ट्रेंड

अगर आपको भी शार्ट कुर्ती पहनना बेहद पसंद है, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ यूनिक और ट्रेंडिंग शॉर्ट कुर्ती डिजाइन, जिसे पहनकर आप अपना जलवा बिखेर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-02-12, 16:40 IST

फैशन की दुनियां में शॉर्ट कुर्ती का क्रेज बढ़ते ही जा रहा है। अधिकतर लड़कियां आजकल लॉन्ग कुर्ती कम पहन कर शार्ट कुर्ती पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। कॉलेज हो या फिर ऑफिस लड़कियां आजकल शार्ट कुर्ती पहनकर जा रही हैं। यही नहीं अगर लड़कियों को मंदिर, टूरिस्ट प्लेसेस या फिर दोस्तों के साथ मौज मस्ती के लिए जाना हो, तो कुछ लड़कियां शार्ट कुर्ती पहन कर जाती हैं। अगर आपको भी शार्ट कुर्ती पहनना पसंद है, तो आज हम आपको कुछ शार्ट कुर्ती डिजाइन बताएंगे, जिसे ट्राई कर आप अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं।

फ्लोरल प्रिंटेड कॉटन कुर्ती

flower print

आजकल आपको बाजार में और ऑनलाइन दोनों की जगह शॉर्ट कुर्ती के कई डिजाइन आसानी से मिल जाएंगे। ऐसे में अगर आप यूनिक लुक क्रिएट करना चाह रही हैं, तो फ्लोरल प्रिंटेड प्योर कॉटन कुर्ती कैरी कर सकती हैं। इस कुर्ती में धागे की मदद से खूबसूरत फ्लोरल प्रिंट किया गया है। हाई क्वालिटी फैब्रिक से बनी इस कुर्ती में आप अट्रैक्टिव और क्लासी लुक क्रिएट कर सकती हैं। आप इसे अपने कॉलेज में पहन कर जा सकती हैं।

बंधनी प्रिंटेड कुर्ती 

red kurti

इसके अलावा अगर आप भीड़ से हट कर दिखना चाहती हैं और गॉर्जियस लुक क्रिएट करना चाहती हैं, तो बंधनी प्रिंटेड बेल स्लीव ए-लाइन कुर्ती आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं। ये कुर्ती आपको आसानी से ऑनलाइन मिल जाएगी। इसकी कीमत की बात करें, तो ये आपको केवल 600 से 700 रुपये में मिल जाएगी। अगर आप मंदिर जा रही हैं दर्शन के लिए तो इसे पहनकर जा सकती हैं।

यह भी पढ़ें: संगीत फंक्शन में देसी लुक पाने के लिए स्टाइल करें ये कुर्ती-पेंट सेट, देखें डिजाइंस

चिकनकारी कुर्ती

chikankari

अगर आप इन सभी कुर्ती से कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो जियोमेट्रिक जॉर्जेट चिकनकारी कुर्ती को पहन सकती हैं। ये आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगी इस कुर्ती के साथ आप सिल्वर झुमकी भी पहन सकती हैं। इस शार्ट कुर्ती के साथ आप व्हाइट प्लाजो पहन कर अपना लुक कम्पलीट कर सकती हैं। ये कुर्ती आपको ऑनलाइन 700 से 800 रुपये में आसानी से मिल जाएगी। आप चाहे तो इसे बनवा भी सकती हैं।

बंधनी प्रिंटेड पफ स्लीव

pink kurti

अगर आपके कॉलेज या ऑफिस में कोई प्रोग्राम है और उसकी थीम ट्रेडिशनल या एथनिक रखी है, तो आप ये बंधनी प्रिंटेड स्क्वायर नेक पफ स्लीव वाली कॉटन कुर्ती को पहनकर जा सकती हैं। इसमें आप अपने लुक को अट्रैक्टिव और बेहतरीन बना सकती हैं। इस शॉर्ट कुर्ती को आप पैंट, जींस, ट्राउजर या फिर प्लाजो के साथ शामिल कर सकती हैं। आप इस यूनिक शार्ट कुर्ती के साथ सिल्वर कलर के एक्सेसरीज कैरी कर सकती हैं, ये आपके लुक को पूरा करने में मदद करेंगे।

यह भी पढ़ें: Kurti Designs: पोंगल के त्योहार पर ट्रेडिशनल लुक पाने के लिए स्टाइल करें ये खूबसूरत डिजाइंस वाली बंधानी प्रिंट कुर्ती

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Myntra/Libas/all about you/MF ERA/BAESD

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।