लंबे कद से आप भी हैं परेशान? तो बॉलीवुड की इन celebs से लीजिये styling tips

लंबे कद वाली महिलाओं की बात करें तो उनके लिये तो हालात और भी ज्यादा मुश्किलों भरे होते हैं। Shopping से लेकर अपने दोस्तों के बीच अपने आपको comfortable रखना उनके लिये सबसे बड़ी चुनौती होती है।

  • Sunil Kumar
  • Her Zindagi Editorial
  • Updated - 2018-02-13, 19:03 IST
styling tips for tall girls main

महिलाओं को अक्सर समाज और लोगों के बीच में शर्मिेंद्गी झेलनी पड़ती है। चाहे आपका look हो या फिर आपकी skin का colour. हर चीज आपके लिये matter करती है। अक्सर आपके साथ ऐसा होता होगा जब आपके दोस्त, यहां तक की आपके रिश्तेदार तक आपका मजाक उड़ाते हैं। अब ये आपके लिये कोई नई बात नहीं है। आपको इस शर्मिंद्गी की आदत सी हो गई है। लड़कियों की लंबाई की बात की जाये तो अगर उनकी लंबाई छोटी है तो उन्हें कई नामों से बुलाया जाता है।

अक्सर ऐसे महिलाओं को अपने दोस्तों के बीच में मजाक बनना पड़ता है। अपनी लंबाई को लेकर छोटे कद वालीं महिलाएं डिजाइनरों से कई सारे cues तो ले सकतीं हैं कि उन्हें कैसे outfits पहनने चाहियें। जिससे उनका कद बड़ा दिखे। लेकिन अगर लंबे कद वाली महिलाओं की बात करें तो उनके लिये तो हालात और भी ज्यादा मुश्किलों भरे होते हैं। Shopping से लेकर अपने दोस्तों के बीच अपने आपको comfortable रखना उनके लिये सबसे बड़ी चुनौती होती है। अपनी heels को select करने में भी उन्हें काफी मुश्किलें आतीं हैं।

ऐसे में अगर आपको inspiration की जरूरत है तो आप एक बार हमारी bollywood divas को जरूर देख लीजिये। Bollywood की अगर बात की जाये तो हमारे पास कई ऐसी celebs हैं जो अपने कद में काफी लंबी हैं। ये celebs screen से लेकर अपनी real life में बेहद ही gorgeous दिखतीं हैं।

विश्वास नहीं तो आप इनकी instagram feed देख लीजिये। लंबे कद वालीं महिलाएं इन celebs से inspiration ले सकतीं हैं। आपकी इसी समस्या को देखते हुऐ हमने बॉलीवुड की 6 tall celebs को decode किया है। जो अपने style को लेकर चर्चा में रहतीं हैं।

कृति सेनन

styling tips for tall girls kriti sanon

Former model और आज की shining star कृति सेनन fashion के मामले में एक true winner हैं। हर बार कृति के look में कुछ नया निकलकर आता है। चाहे denims हो फिर skirt, या फिर sexy gowns कृति हर look में stunning लगतीं हैं।

कृति सेनन अपने outfits को बेहद ही खूबसरती से carry करतीं हैं। उनके look पर black colour काफी sexy लगता है। वो ज्यादातर long pieces try करतीं हैं। अगर आपको भी अपने look को लेकर confusion है तो आप कृति की तरह colours के साथ experiments कर सकतीं हैं। वहीं लंबे कद वाली महिलाएं अगर साड़ी पहनतीं हैं तो वो भी उनके look को काफी suit करती है।

Read more: तन की दुर्गंध हो या फटी एड़ियां, नारियल तेल को बनाइये अपना trusted beauty care ingredient

दीपिका पादुकोण

styling tips for tall girls deepika padukone

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड में सबसे लंबे कद वाली celebs में से एक हैं। उनकी लंबाई 1.74 मीटर है। वहीं उनकी fashion choice की बात करें तो वो भी उनकी तरह एकदम amazing है। दीपिका को अक्सर bold pattern के outfits में देखा गया है।

जो उनकी लंबाई के हिसाब से उनके ऊपर एकदम जचते हैं। उसके साथ stripes एक compliment होती है। दीपिका के look से आप भी कुछ hints ले सकतीं हैं। आपको अपने colours को bright रखना चाहिये। ये आपकी लंबाई पर काफी अच्छा लगेंगे।

सोनम कपूर

styling tips for tall girls sonam kapoor

बॉलीवुड की fashion queen सोनम कपूर भी उन celebs में से एक हैं जिनका कद लंबा है। अपने style के मामले में शायद ही वो कभी गलत हों। सोनम colours के साथ भी खूब experiments करतीं हैं। अपने look को कैसे stunning दिखाना है ये सोनम बखूबी जानतीं हैं।

सोनम के लिये layering एक कला है। जिसे वो अच्छे से फॉलो करतीं हैं। आप उनके इस look को देखकर कुछ styling tips ले सकतीं हैं। लंबे कद वाली महिलाओं के लिये power suit एक अच्छा idea रहेगा।

Read more: आखिर आपकी skin को दर्द देने क्यों आते हैं pimples? जानिये ये हैं कारण

लीज़ा हेडन

styling tips for tall girls lysa haidon

लीज़ा हाल ही में मां बनी हैं। अगर आप उनकी instagram feed देखेंगी तो आपको पता चलेगा कि वो style के मामले में एकदम में care free रहतीं हैं। उनका यही अंदाज उनके style में filter होकर आता है। उनके लंबे कद पर उनके solid dark colour एक compliment लगते हैं। आप भी लीज़ा के इस look से कुछ inspiration ले सकतीं हैं। इसके अलावा आप short dresses भी try कर सकतीं हैं। आपको इन outfits को एक bold अंदाज में पहनना चाहिये।

करिश्मा तन्ना

styling tips for tall girls karishma tanna

छोटे पर्दे की जानी-मानी celeb करिश्मा तन्ना अपने style को लेकर काफी चर्चा में रहतीं हैं। अपने लंबे कद की वजह से वो अपने look को और ज्यादा ग्लैमर्स बना देतीं हैं। यहां तक की अगर वो एक simple jeans तक पहन लें तब भी वो काफी stylish दिखतीं हैं।

इसके साथ ही उनका ये amazing waist line two piece अपने आप में बेहद ही खूबसूरत है। उनके ऊपर ethnic ensembles काफी अच्छे लगते हैं। करिश्मा colours में अलग-अलग variety try करती हैं। आप भी उनके इस look से कुछ hints ले सकतीं हैं।

डायना पेंटी

styling tips daina penty

भले ही डायना पेंटी बॉलीवुड में अपना जलवा ना बिखेर पाईं हों लेकिन उनका style हमेशा से ही काफी impressive रहा है। अपने look को कैसे ग्लैमर्स दिखाना है ये डायना बखूबी जानतीं हैं। डायना अपने लंबे कद को लेकर भी काफी चर्चा में रहतीं हैं। उनका लंबा कद उन्हें और ज्यादा ग्लैमर्स बनाता है।

डायना colours के मामले में काफी experimental हैं। आप भी डायना की तरह अपने ऊपर अलग-अलग colours try कर सकतीं हैं। आप ethnic भी try कर सकतीं हैं। अगर आप फिर भी confused हैं तो आप डायना की तरह black colour try कर सकतीं हैं। ये आपके ऊपर काफी sexy लगेगा।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP