अक्सर ऐसा होता है कि, पार्टी या ऑफिस जाने के लिए हम अलग-अलग डिजाइन के कपड़े खरीदते हैं ताकि हमारा लुक परफेक्ट लगे। लेकिन फुटवियर कौन सी पहने इसको लेकर हमेशा सोचना पड़ता है। कई महिलाएं होती हैं जो वेस्टर्न और इंडियन वियर के साथ शूज या जूती पहनना पसंद करती हैं।
हर बार इस तरह का फैशन अच्छा नहीं लगता। अगर आपको इंडियन वियर में पैंट कुर्ती सेट पहनना पसंद है तो इसके साथ आप डिफ्रेंट डिजाइन और स्टाइल के फुटवियर पेयर कर सकती हैं जो स्टाइलिश के साथ-साथ पहनने में कंफर्टेबल भी होंगे।
ओपन टो सेंडल
अक्सर महिलाएं ऐसे फुटवियर पहनना पसंद करती हैं जो ओपन हो खासकर गर्मी के मौसम में। ऐसे में आप इस तरह के फुटवियर को पैंट कुर्ती सेट के साथ पहन सकती हैं। ये काफी कंफर्टेबल होती हैं और दिखने में भी स्टाइलिश लगती हैं। इंडियन वियर के साथ इस तरह के फुटवियर काफी अच्छे लगते हैं। इसमें आप अलग-अलग तरह के कलर डिजाइन ट्राई कर सकती हैं साथ ही हील्स कितनी हो उसे भी अपने अनुसार चूज कर सकती हैं।
टिप्स: इसे आप साड़ी और पटियाला सूट के साथ पहन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: पूरे दिन हाई हील्स पहनकर रखने के लिए आजमाएं ये आसान हैक्स
ब्लॉक हील्स
हील्स अलग-अलग तरह की होती है। जिसको आप अपने कम्फर्ट के अनुसार पहनना पसंद करती हैं। अगर आप पैंट कुर्ती सेट के साथ फुटवियर सर्च कर रही हैं तो इसके लिए ब्लॉक हील्स पहन सकती हैं। ये स्टाइलिश लुक देती हैं साथ ही पहनने के बाद काफी कंफर्टेबल रहती हैं। इसे आप ऑफिस में भी पहन सकती हैं।
टिप्स: इसके कलर और डिजाइन आपको मार्केट और ऑनलाइन मिल जाएंगे।
वेजेस हील्स
आजकल कुर्ती के साथ महिलाएं सबसे ज्यादा जूती या फिर फ्लैट स्लीपर पहनना पसंद करती हैं। इस बार पैंट कुर्ती सेट के साथ वेजेस हील्स स्टाइल करके देखे। पहनने के बाद ये काफी अच्छी लगती हैं साथ ही इसे पहनने में आसानी होती है। इसके डिजाइन और पैटर्न आप ऑनलाइन जाकर सर्च कर सकती हैं। मार्केट में भी ये कम रेट पर आसानी से मिल जाती हैं।
इसे भी पढ़ें: फुटवियर खरीदते समय हम सभी करते हैं यह गलतियां, जानिए
आपको इस तरह की फुटवियर में और भी अच्छे ऑप्शन मिल जाएंगे। जिसको आप पैंट कुर्ती सेट के साथ ट्राई कर सकती हैं। इससे जुड़े आइडियाज हमारे साथ शेयर कर सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Credit- Myntra
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों