Hartalika Teej 2024 Saree Designs : हरतालिका तीज के चाहती हैं स्टाइलिश लुक तो ये लेटेस्ट डिजाइंस वाली साटन सिल्क साड़ी करें स्टाइल

 हरतालिका तीज के मौके पर अगर आप स्टाइलिश लुक चाहती हैं तो आप ये लेटेस्ट डिजाइंस वाली साटन सिल्क साड़ी को इस खास मौके पर स्टाइल कर सकती हैं।

stonework satin saree design for hartalika teej

Hartalika Teej 2024 Saree Designs : हरतालिका तीज के त्योहार पर महिलाएं खूबसूरत नजर आना चाहती है और इसके लिए इस मौके पर वो बेस्ट आउटफिट की तलाश में होती हैं। वहीं इस खास मौके पर अगर आप स्टाइलिश लुक चाहती हैं तो आप ये लेटेस्ट डिजाइंस वाली साटन सिल्क साड़ी का चुनाव कर सकती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ साटन सिल्क साड़ी दिखा रहे हैं जो आप इस खास मौके पर स्टाइल कर सकती हैं।

स्टोन वर्क साटन साड़ी

stone work satin saree

इस तरह की स्टोन वर्क साटन साड़ी आप इस हरतालिका तीज पर स्टाइल कर सकती हैं और इस साड़ी में आप भीड़ से अलग नजर आएंगी। इस साड़ी में स्टोन वर्क किया हुआ है साथ ही ये वाइन कलर में है। वहीं इस साड़ी को आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों ही जगहों से 2000 रूपये में खरीद सकती हैं।

इस साड़ी के साथ आप मिरर वर्क वाली या कुंदन वर्क वाली ज्वेलरी स्टाइल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:Organza Suit For Office: ऑफिस में रोजाना पहनने के लिए बेस्ट हैं ऑर्गेंजा सलवार-सूट, देखें नए डिजाइंस

ओम्ब्रे स्टोन वर्क साटन Ombre stone work satin sareeसाड़ी

अगर आप लाइट कलर में कुछ पहनने का सोच रही हैं तो आप इस तरह की ओम्ब्रे स्टोनवर्क साटन साड़ी का चुनाव कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी में जहां आप खूबसूरत नजर आएंगी तो वहीं आपका लुक भी स्टाइलिश नजर आएगा। इस तरह की साड़ी को आप बाजार से ले सकती हैं साथ ही ऑनलाइन भी आपको ये साड़ी 2000 से 5000 रुपये में मिल सकती हैं।

इस साड़ी के साथ आप कुंदन वर्क या मिरर वर्क वाली ज्वेलरी वियर कर सकती हैं।

एम्ब्रॉयडरी स्टोन वर्क साटन साड़ी

Embroidery stone work satin saree

इस तरह की साड़ी भी आप इस खास मौके पर स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी में आप भीड़ से अलग नजर आएंगी साथ ही आपका लुक भी सबसे अलग नजर आएगा। इस साड़ी में स्टोन वर्क साथ ही एम्ब्रॉयडरी भी की गई है। इस साड़ी को आप बाजार से ले सकती हैं साथ ही ऑनलाइन प्लेटफार्म पर भी आपको ये साड़ी 3000 रुपये की कीमत में मिल जाएंगी।

इस साड़ी के साथ पर्ल वर्क वाली ज्वेलरी साथ ही चोकर भी स्टाइल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:Suit Designs: : रिसेप्शन पार्टी में चाहती हैं चांद-सा दिखना तो ट्राई करें ये शानदार पाकिस्तानी सूट

अगर आपको बांधनी साड़ी की ये डिजाइंस पसंद आए हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Credit:koskii

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP