बॉलीवुड की फैशनेबल एक्ट्रेसेस में नंबर वन पर आने वाली सोनम कपूर के फैशन सेंस की हर कोई तारीफ करता है। सोनम कपूर वेस्टर्न आउटफिट में हों या फिर एथनिक ड्रेस में, वह हर लुक में लाजवाब लगती हैं। वैसे आजकल सोनम कपूर अपनी फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह बेहद साधारण लुक में नजर आ रही हैं मगर, इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान उनके लुक को काफी पसंद किया जा रहा है।
फिल्म के प्रमोशन के दौरान सोनम कपूर द्वारा पहनी गई स्टाइलिश साडि़यां नया फैशन ट्रेंड बन चुकी हैं। आइए हम आपको सोनम के 3 नए साड़ी लुक्स के बारे में डीटेल में बताते हैं।
इसे जरूर पढ़ें :What Women Want: Kareena & Sonam Talk About Sexual Orientation
सोनम कपूर ने फिल्म प्रमोशन के दौरान ब्रांड ‘बादाम’ की मिलिट्री ग्रीन कलर की साड़ी पहनी है। इस साड़ी को बेहद अलग तरह से ड्रैप किया गया है1 सोनम की साड़ी हैंड वोवन और हैंड प्रिंटेड है। इस साड़ी का ब्लाउज भी बहुत डिफ्रेंट है। सोनम के ब्लाउज में कॉलर नेक है, जिसका कॉलर काफी बड़ा है। सोनम कपूर का यह ब्लाउज नए ट्रेंड सेट कर रहा है वहीं उनकी साड़ी का एंकल लेंथ होना भी उन्हें काफी अलग लुक दे रहा है। सोनम ने साड़ी के साथ One Nought One One ब्रांड के ईयरिंग्स पहने हैं। इस साड़ी लुक के लिए मेकअप आर्टिस मिताली वकील ने उनको ब्रॉन्ज लुक दिया है। वह इस साड़ी में काफी डिफ्रेंड और ब्यूटिफुल नजर आ रही है।
इसे जरूर पढ़ें :जूता चुराई की रस्म में आनंद ने कैसे सोनम की दोस्त स्वरा भास्कर को दिया था चकमा, जानिए
सोनम कपूर ट्रेंड सेटर हैं। वह हमेशा कुछ नया ट्राय करती रहती हैं। इस बार भी सोनम कपूर ने कुछ नया ट्राय करते हुए अपनी फिल्म में प्रमोशन ईवेंट पर हाउस ऑफ मसाबा द्वारा डिजाइन की हुई बेहद डिफ्रेंट साड़ी पहनी है।
View this post on Instagram
उनकी साड़ी में तमिल में लिखा हुआ है , ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ ।
सोनम की इस साड़ी का ब्लाउज भी अलग है। उनके ऑफ शोल्डर रफल स्लीव्स वाले ब्लाउज में भी तमिल में ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’।
वैसे यह पहली बार नहीं है जब सोनम कपूर ने कस्टम मेड आउटफिट पहना हो। सोनम ने ईशा अंबानी की शादी में भी पिंक कलर का लहंगा पहना था जिसमें लिखा था ‘सोनम’। इस साड़ी के साथ सोनम ने adihandmade और अम्रपाली ज्वेलर्स ब्रांड की ज्वेलरी पहनी है।
सोनम ने फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ के एक प्रमोशन ईवेंट में फैशन ब्रांड ‘जोड़ी लाइफ’ की सिल्क साड़ी पहनी थी। मलबरी सिल्क की इस साड़ी में ब्लॉक प्रिंटिंग के साथ पीटा हैंड एम्ब्रॉयडरी भी की गई थी। इस साड़ी में वह बेहद एलीगेंट लग रही थीं। साड़ी के साथ उनके लुक को कंप्लीट कर रहा था उनका अम्रपाली ज्वेलस्र का ब्यूटिफुल पर्ल चोकर।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।