कान फिल्म फेस्टिवल 2019 में अपने शानदार रेड कार्पेट लुक के बाद सोनम कपूर के ‘मॉडर्न महारानी लुक’ की भी काफी तारीफ की गई। सोनम के दोनों ही लुक काफी एलिगेंट और रॉयल लगे। इन दोनों लुक के बाद अब सोनम कपूर का एक और लुक सामने आया है। इस लुक में वह काफी रिफ्रेशिंग नजर आ रही हैं। सोनम कपूर की बहन रेहा कपूर जो कि उनकी स्टाइलिस्ट भी हैं, उन्होंने सोनम कपूर की कुछ तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि सोनम यह सोनम का ‘ब्रेकफास्ट लुक’ है।
सोनम का ब्रेकफास्ट लुक
सोनम की जो तस्वीरें सामने आई हैं उसमें उन्होंने मस्टर्ड यलों कलर की रफल्ड डीटेलिंग वाली ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनी हैं। यह ड्रेस ashi studio स्टूडियो द्वारा डिजाइन की गई है। इसके साथ सोनम कपूर ने चॉपार्ड ब्रांड के टियर ड्रॉप ईयरिंग पहने हुए हैं। वही इस ड्रेस में बेहद रिफ्रेशिंग नजर आ रही हैं। सोनम कपूर ने अपने बालों में बैक लो पोनिटेल बना रखी है। यह तस्वीर सोनम ने चॉपर्ड के ‘Garden of The Kings in custom’में खड़े होकर क्लिक करवाई है। अपने इस लुक को सोनम ने बेहद फाइन मेकअप के साथ पूरा किया है। सोनम कपूर ने न्यूड आई मेकअप और रेड लिपस्टिक के साथ लुक को कंप्लीट किया है।
इससे पहले भी सोनम कपूर के 3 लुक रिवील हो चुके हैं। उनका पहला लुक पर्पल गाउन में था वहीं दूसरे लुके में वह मॉडर्न डे महारानी नजर आ रही थीं। यह लुक उन्होंने ‘चॉपार्ड नाईट पार्टी’ के लिए अपनाया था। सोनम कपूर के वैसे दोनों ही लुक्स की तारीफें हो रही हैं मगर, सबसे ज्यादा लोग उनके महारानी लुक की बात कर रहे हैं। सोनम कापूर ने अपने पहले लुक के लिए पर्पल कलर का बो गाउन पहना था।
यह ब्यूटिफुल गाउन Elie Saab ने डिजाइन किया था। वहीं अपने दूसरे लुक के लिए सोनम कपूर ने फेमस इंडियन फैशन डिजाइनर अबुजानी संदीप खोसला का डिजाइन किया हुआ साड़ी इंस्पायर्ड गाउन पहना था। ऑफ शोल्डर क्रीम कलर के इस गाउन में सोनम कपूर की स्टाइलिस्ट सिस्टर रेहा कपूर ने उन्हें मॉडर्न महारानी लुक दिया था। सोनम कपूर ने इस लुक को बेहद एलिगेंस के साथ कैरी किया था
Cannes 2019 में हिस्सा लेने के बाद सोनम ने सबसे पहले चॉपार्ड ब्रांड के परफ्यूम्स लॉन्च किए थे। इस दौरान उनका बेहद खूबसूरत लुक सामने आया था। mais on valentino फैशन ब्रांड की डिजाइन की हुई हॉट रेड वैलेंटीनों ड्रेस में सोनम कमाल की लग रही थीं। उनकी जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें उन्होंने फ्लोर लेंथ मल्टी रफल्ड लेयर डीटेलिंग और हाई नेक लुक वाले शीर रेड गाउन को बहुत ही एलिगेंट तरीके से कैरी किया हुआ था।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों