तमिल प्रिंट साड़ी में Sonam Kapoor का देसी लुक दिखा सबसे अलग, तस्वीरों में देखें डिजाइन

सोनम कपूर हर बार अपने फैशन स्टाइल से हर किसी को हैरान कर देती हैं। इस बार भी उन्होंने तमिल प्रिंट वाली साड़ी को पहनकर अपने लुक को और ज्यादा अट्रैक्टिव बनाया। इस साड़ी को पहनकर वो काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।
image

Sonam Kapoor Look: बॉलीवुड की स्टाइल आइकन कही जाने वाली सोनम कपूर (Sonam Kapoor) अक्सर अपने फैशन सेंस को लेकर लोगों के बीच सुर्खियों में नजर आती हैं। इस बार भी उन्होंने अलग तरह से अपने लुक को क्रिएट किया है। सोनम कपूर ने इस बार साउथ इंडियन लुक को क्रिएट किया है और तमिल प्रिंट की साड़ी को वियर किया है। तस्वीरों में सोनम कपूर काफी सुंदर लग रही हैं। आप भी इस तरह की साड़ी को पहनकर खूबसूरत नजर आ सकती हैं। चलिए आपको बताते हैं सोनम कपूर की साड़ी की खासियत। साथ ही, इसे किसने डिजाइन किया है इसके बारे में भी बताते हैं।

सोनम कपूर का तमिल प्रिंट साड़ी लुक (Sonam Kapoor Tamil Print Saree Look)

Sonam style

सोनम कपूर की जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, इसमें उन्होंने व्हाइट कलर साड़ी को वियर किया है। इसमें तमिल प्रिंट और पोलका डिजाइन के साथ तैयार किया गया है। इसके अलावा हथेली की छाप के डिजाइन भी बनाया गया है। इसमें जो तमिल से नाम लिखा गया है वो डिजाइनर मसाबा का लिखा हुआ है।

Tamil print saree

इस साड़ी को डिजाइन भी उन्होंने ही किया है। इस व्हाइट साड़ी में ब्लैक और गोल्डन वर्क से काम किया हुआ है। सोनम ने इस कस्टमाइज साड़ी के साथ राउंड नेक वाला फुल स्लीव ब्लाउज को स्टाइल किया है। इसके बाजू पर एक्ट्रेस ने तमिल स्क्रिप्ट वाले बाजूबंद को भी पेयर किया है।

साड़ी के साथ स्टाइल की ज्वेलरी

Sonam jewellery

इस साड़ी लुक को और अट्रैक्टिव बनाने के लिए उन्होंने एनिमल प्रिंट डिजाइन वाले मैचिंग इयररिंग्स को वियर किया है। इसे पहनकर सोनम कपूर और भी खूबसूरत नजर आ रही हैं। आप भी चाहें तो इस तरह की ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं। मार्केट में ज्वेलरी आपको इससे मिलती-जुलती मिल जाएगी।

इसे भी पढ़ें: Style DIY: दिखना है स्टाइलिश तो अपनी शर्ट को इन 2 तरीकों से करें स्टाइल

सोनम कपूर का मेकअप और हेयर स्टाइल लुक

Sonam saree look

साड़ी लुक के साथ उन्होंने जूड़ा हेयरस्टाइल को बनाया है। साथ ही, मेकअप लुक को सिंपल रखा है। लेकिन इस लुक को और अच्छे से क्रिएट करने के लिए उन्होंने माथे पर बिंदी को सजाया है। इससे उनका लुक साउथ इंडियन लग रहा है। लुक को आप भी ऐसे ही क्रिएट कर सकती हैं। इससे आप खूबसूरत नजर आएंगी। साथ ही, आप सबसे अलग दिखाई देंगी।

View this post on Instagram

A post shared by Rhea Kapoor (@rheakapoor)

इसे भी पढ़ें:Sonam Kapoor Ka Desi Look: मुल्तानी मिट्टी की चोली और खादी के लहंगे में नजर आईं सोनम कपूर, सोशल मीडिया पर बिखेरे जलवे

सोनम कपूर ने इससे पहले भी मसाबा के डिजाइन किए हुए आउटफिट को स्टाइल किया है। आप उसमें भी इनके लुक को देख सकते हैं। साथ ही, इसे अपने हिसाब से क्रिएट कर सकते हैं। इससे आप भी अच्छी नजर आएंगी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Instagram/ Sonam Kapoor

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP