herzindagi
image

ब्लैक ऐड व्हाइट आउटफिट के साथ क्रिएट करें ये मेकअप लुक, दिखेंगी खूबसूरत

जब भी हम कोई आउटफिट को स्टाइल करते हैं, तो इसके साथ अक्सर हम कुछ अलग तरह के मेकअप लुक को क्रिएट करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि आउटफिट कलर के हिसाब से मेकअप ज्यादा अच्छा नजर आता है।
Editorial
Updated:- 2025-04-01, 19:00 IST

मेकअप करना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए हम अक्सर कुछ अलग तरह के मेकअप को ट्राई करते हैं। इससे हम अच्छे तो लगते हैं। लेकिन ये कई बार हमारे आउटफिट के साथ मैच नहीं होते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप अपने कपड़ों के कलर का ध्यान रखें। इससे लुक और भी अच्छे से क्रिएट कर पाते हैं। आजकल ब्लैक ऐड व्हाइट आउटफिट को स्टाइल हर कोई कर रहा है। इसके साथ मेकअप लुक भी अलग-अलग तरह से क्रिएट किया जा रहा है। चलिए आपको भी बताते हैं किस तरह के मेकअप लुक को आप क्रिएट कर सकती हैं।

ब्लैक ऐड व्हाइट आउटफिट के साथ लुक्स

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Kajal A Kitchlu (@kajalaggarwalofficial)

आप अपने आउटफिट के साथ मेकअप लुक को सिंपल भी रख सकती हैं। साथ ही, आंखों को अच्छे से हाइलाइट करके लिप्स को सिंपल रख सकती हैं। इस तरह के मेकअप लुक भी आउटफिट के साथ अच्छे लगते हैं। इसके लिए आप बोल्ड आईलाइनर का इस्तेमाल करें। इसे अप्लाई करके अपनी आंखों को बड़ा दिखाएं। साथ में आप लिपस्टिक शेड को लाइट चूज करें। वहीं मेकअप बेस को सिंपल रखें। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा।

बोल्ड लिप्स के साथ मेकअप लुक

2 - 2025-04-01T161158.813

आप अपने ब्लैक ऐड व्हाइट आउटफिट के साथ बोल्ड लिप्स मेकअप लुक को क्रिएट कर सकती हैं। हाल ही में हुए लैक्मे फैशन वीक में करिश्मा कपूर इस तरह के लुक को क्रिएट करती नजर आईं। इससे उनका लुक अच्छा दिखाई दिया। इसे आप भी ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए आपको बस लिप्स के लिए कलर थोड़ा बोल्ड खरीदना है। इसे अपने लिप्स पर अप्लाई करके लुक को कंप्लीट करना है।  इससे आप सुंदर नजर आएंगी।

इसे भी पढ़ें: कंसीलर करते हुए न करें ये 3 गलतियां, खराब हो सकता है मेकअप लुक

इन बातों का रखें ध्यान

  • आप अगर आउटफिट के कलर के हिसाब से मेकअप लुक क्रिएट करेंगी, तो इससे अच्छी नजर आएंगी।
  • इसके साथ ही, आपको अपने आंखों के कलर या लिपस्टिक को उसी के हिसाब से चूज करें। इससे आप अच्छी लगेंगी।
  • मेकअप लुक को क्रिएट करते समय आउटफिट के पैटर्न का भी ध्यान रखें।

इसे भी पढ़ें: Makeup Look: रेड आउटफिट के साथ ट्राई करें आई मेकअप लुक, दिखेंगी खूबसूरत

इस बार मेकअप लुक क्रिएट करने के लिए इसे ट्राई करें। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। मेकअप लुक को क्रिएट करने में भी आपको ज्यादा टाइम नहीं लगेगा।

नोट: मेकअप लुक क्रिएट करने से पहले एक बार प्रोडक्ट को जरूर जांच लें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।