herzindagi
sonam boss lady at cannes

कोट-पैंट पर 155 कैरेट कोलोबियन पन्‍ना हार पहन सोनम कपूर ने दिखाया ‘Boss Lady’ अवतार

कान फिल्‍म फेस्टिवल से सोनम कपूर का एक के बाद एक लुक आता जा रहा है। हर लुक में वह और भी शानदार नजर आ रही हैं। चलिए उनके लेटेस्‍ट लुक की बात करते हैं।
Editorial
Updated:- 2019-05-21, 23:41 IST

कान फिल्‍म फेस्टिवल में पहुचने के बाद सोनम कपूर के नए-नए अंदाज देखने को मिल रहे हैं वह कभी हॉट रेड अवतार में नजर आती हैं तो कभी वह महारानी लुक में सुर्खियों में छा जाती हैं। उनका ब्रेकफास्‍ट लुक भी बहुत पसंद किया गया। मगर, उनकी अब जो रेड कार्पेट लुक की तस्‍वीरें आ रही हैं उसकी झलक भर आपको उनके स्‍टाइल और फैशन सैंस का फैन बना देगी। तो चलिए उनके नए लुक की बात करते हैं। 

 इसे जरूर पढ़ें: रिफ्रेश होना चाहती है तो एक बार जरूर देखे सोनम कपूर का यह ‘Breakfast Look’

sonam new boss lady latest look

सोशल मीडिया पर सोनम कपूर के नए रेड कार्पेट लुक की तस्‍वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें उनका बॉस लेड लुक नजर आ रहा है। एलिगेंस और स्‍मार्टनेस से ओवरलोडेड सोनम कपूर की यह तस्‍वीरें आपको भी मनमोहक लगेंगी। सोनम के लुक की बात करें तो उन्‍होंने Ralph & Russo का कस्टमाइज व्हाइट कलर का कोट पैंट पहना हुआ है। आपने बहुत सारे गाउन देखे होंगे जिसमें लंबी ट्रेल होती हैं मगर, पहली बार सोनम कपूर ने कोट पैंट के साथ ट्रेल का फैशन इंट्रोड्यूस किया है।

 

बेस्‍ट बात तो यह है कि सोनम ने अपने इस लुक के साथ चॉपार्ड ज्‍वैलरी ब्रांड का 5 लेयर्ड वाला नेकलेस पहना है, जिसमें 155 कैरेट का कोलोबियन पन्‍ना लगा हुआ है। यह उनके कोट पैंट लुक को अलग ही अंदाज दे रहा है। सोनम के मेकअप की बात करें तो उन्होंने डस्टी मेकअप के साथ न्यूड लिपस्टिक और हेयरस्टाइल में बन बनाया हुआ है। जो सोनम को बेहद एलिगेंट और सोवर लुक दे रहा है। 

 इसे जरूर पढ़ें: Modern Maharani Makeup Tips: सोनम कपूर का यह ‘Maharani’ अंदाज आपको भी आएगा पसंद

sonam boss lady latest look

इससे पहले सोनम कपूर का ‘ब्रेकफास्‍ट लुक’ आया था जिसमें उन्‍होंने Ashi Studio के कलेक्शन की येलोकलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनी हुई है। इससे पहले भी सोनम कपूर के 3 लुक रिवील हो चुके हैं।  उनका पहला लुक पर्पल गाउन में था वहीं दूसरे लुके में वह मॉडर्न डे महारानी नजर आ रही थीं। यह लुक उन्होंने ‘चॉपार्ड नाईट पार्टी’ के लिए अपनाया था। सोनम कपूर के वैसे दोनों ही लुक्स की तारीफें हो रही हैं मगर, सबसे ज्यादा लोग उनके महारानी लुक की बात कर रहे हैं। सोनम कापूर ने अपने पहले लुक के लिए पर्पल कलर का बो गाउन पहना था।

 

यह ब्यूटिफुल गाउन Elie Saab ने डिजाइन किया था। वहीं अपने दूसरे लुक के लिए सोनम कपूर ने फेमस इंडियन फैशन डिजाइनर अबुजानी संदीप खोसला का डिजाइन किया हुआ साड़ी इंस्पायर्ड गाउन पहना था। ऑफ शोल्डर क्रीम कलर के इस गाउन में सोनम कपूर की स्टाइलिस्ट सिस्टर रेहा कपूर ने उन्हें मॉडर्न महारानी लुक दिया था। सोनम कपूर ने इस लुक को बेहद एलिगेंस के साथ कैरी किया था। Cannes 2019 में हिस्‍सा लेने के बाद सोनम ने सबसे पहले चॉपार्ड ब्रांड के परफ्यूम्‍स लॉन्‍च किए थे। इस दौरान उनका बेहद खूबसूरत लुक सामने आया था। mais on valentino  फैशन ब्रांड की डिजाइन की हुई हॉट रेड वैलेंटीनों ड्रेस में सोनम कमाल की लग रही थीं। 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।