सोनाक्षी सिन्हा की एक्टिंग तो हमेशा से ही बेस्ट रही है। इसलिए लोगों नें उन्हें काफी पसंद किया है। ऐसी ही खास रहे हैं उनके लुक्स। जब भी वो सोशल मीडिया पर तस्वीर डालती हैं, तो लोग उसे जरूर देखते हैं। वहीं लड़कियां उनके लुक्स को रीक्रिएट करने की कोशिश करती हैं। ऐसा इसलिए ताकि वो भी सोनाक्षी सिन्हा की तरह सुंदर नजर आएं। अगर आपको भी सोनाक्षी सिन्हा इतनी ही पसंद है, तो इसके लिए आप इनके एथनिक आउटफिट लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। इसमें आप सुंदर दिखाई देंगी।
सोनाक्षी सिन्हा का रेड सूट लुक (Sonakshi Sinha Suit Look)
View this post on Instagram
फेस्टिवल सीजन आ रहा है, ऐसे में हर कोई अपने लिए अलग तरह के डिजाइन वाले सूट की खरीदारी करेंगे। लेकिन इससे पहले सोनाक्षी सिन्हा के इंस्टाग्राम को जरूर चेक करेंगे। आजकल यह एथनिक आउटफिट पहनें सबसे ज्यादा नजर आ रही हैं। साथ ही, इसमें इनका लुक भी सबसे अलग दिखाई देता है। इस बार उन्होंने रेड कलर के घेरेदार सूट को वियर किया है। इस पूरे सूट में गोटा वर्क और पैच वर्क का काम किया गया है। इससे यह सूट काफी सुंदर दिखाई दे रहा है। आप भी इस तरह के सूट को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के सूट को आप बाजार में जाकर भी खरीद सकती हैं या कपड़ा लेकर भी डिजाइन करा सकती हैं। दोनों तरह से यह अच्छा लगेगा।
ब्लू अनारकली सूट सेट
View this post on Instagram
अगर आपको हैवी वर्क वाले सूट पसंद है, तो इसके लिए आप सोनाक्षी सिन्हा के इस सूट लुक पर नजर डाल सकती हैं। इसमें उन्होंने फ्रंट स्लिट कट वाले अनारकली सूट को स्टाइल किया है। इस पूरे सूट में हैंड एम्ब्रायडरी वर्क को किया गया है। इससे यह सूट बेहद खूबसूरत दिखाई दे रहा है। आप भी ऐसे ही सूट को स्टाइल कर सकती हैं। इससे आप सुंदर नजर आएंगी। मार्केट से लेने पर इस तरह के सूट आपको 2,000 से 3,000 रुपये में मिलेंगे।
इसे भी पढ़ें: रोजाना पहनने के लिए साड़ी के ये डिजाइंस रहेंगे बेस्ट, देखें तस्वीरें
सोनाक्षी सिन्हा का रेड साड़ी लुक
View this post on Instagram
साड़ी लुक में सोनाक्षी सिन्हा बेहद खूबसूरत दिखाई देते हैं। इसका पता इनकी शादी पर लग गया था। अपनी शादी में उन्होंने व्हाइट और रेड दोनों कलर की साड़ी को स्टाइल किया था। लेकिन रेड साड़ी लुक कई लोगों को पसंद आया। इस लुक के लिए उन्होंने सिल्क साड़ी को वियर किया, जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही थी। आप भी इनके इस लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। साड़ी बाजार में 1,000 से 2,000 रुपये में मिल जाएगी। वहीं ज्वेलरी सेट भी आपको सेम डिजाइन के देखने को मिल जाएंगे। इससे आपका लुक सुंदर लगेगा।
इसे भी पढ़ें: Sonakshi Sinha Looks: सोनाक्षी सिन्हा की तरह आप भी क्रिएट करें ये ट्रेडिशनल लुक, दिखेंगी खूबसूरत
इस तरह के एथनिक लुक को आप भी ट्राई कर सकती हैं और एक्ट्रेस की तरह सुंदर नजर आ सकती हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों