herzindagi
shraddha kapoor saree design

Celebrity Red Saree: श्रद्धा कपूर की पहनीं ये खूबसूरत साड़ियां लूट लेंगी आपका दिल, देखें तस्वीरें और करें स्टाइल

साड़ी को स्टाइलिश लुक देने के लिए आपको बॉडी टाइप के अनुसार ही कपड़ों को चुनना चाहिए। इसके लिए आप साड़ी की ड्रेपिंग का खास ख्याल रखें। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-08-21, 15:49 IST

साड़ी का चलन आउट ऑफ़ फैशन नहीं होता है। ऐसे में आए दिन बदलते फैशन ट्रेंड में इसकी ड्रेपिंग में आपको कई स्टाइल्स देखने को मिल जाएंगे। वहीं आजकल हम स्टाइलिश लुक पाने के लिए सेलेब्रिटी साड़ी लुक्स को री-क्रिएट भी करते हैं।

सेलेब्रिटी फैशन की बात करें तो आजकल स्त्री की एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के स्टाइलिश साड़ी लुक्स को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। तो आइये देखते हैं श्रद्धा कपूर के स्टाइलिश साड़ी लुक्स। साथ ही, बताएंगे इन साड़ी लुक्स में जान डालने के आसान टिप्स- 

सिल्क साड़ी डिजाइन

silk saree designs

सिल्क का चलन एवरग्रीन पसंद किया जाता है। वहीं रेड सिल्क साड़ी देखने में ही काफी क्लासी और रॉयल लुक देने में मदद करेगी। इस तरह की साड़ी के साथ में आप कॉटन के प्लेन ब्लाउज या स्लीवलेस ब्लाउज को पहनें। हाउस ऑफ़ मसाबा ने इस एवरग्रीन रेड सिल्क साड़ी को डिजाइन किया है।

HZ Tip: इस तरह के लुक में आप बालों की चोटी या जुड़ा बनाकर गजरे से स्टाइलिश लुक दे सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:  Neck Designs: छोटे ब्रेस्ट साइज को बड़ा दिखाने और सही शेप देने में मदद करेंगी ये नेकलाइन, देखें डिजाइंस

फ्लोरल डिजाइन साड़ी 

floral saree

फ्लोरल में आपको जॉर्जेट फैब्रिक में साड़ी के कई सारे ऑप्शन देखने को मिल जाएंगे। ध्रुवु पंचाल ने इस खूबसूरत साड़ी को तैयार किया है। इस तरह की साड़ी आपको मार्केट में 1,000 रुपये में मिल जाएगी। इस तरह की साड़ी के साथ में साटन ब्लाउज को स्टाइल किया जा सकता है।

HZ Tip: इस तरह की साड़ी के साथ में आप सिल्वर या पर्ल ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Blouse Designs: ब्लाउज के ये डिजाइंस हैवी ब्रेस्ट के लिए रहेंगे खास

बॉर्डर वर्क साड़ी डिजाइन

border saree design ()

सिंपल या प्लेन साड़ी को पार्टी वियर लुक में पहन रही हैं तो इसमें आप प्लेन की जगह पर हैवी बॉर्डर वाली साड़ी को पहन सकती हैं। देखने में इस तरह की साड़ी काफी स्टाइलिश और मॉडर्न लुक देने में मदद करती है। इस खूबसूरत साड़ी को डिजाइनर नीत्या बजाज ने तैयार किया है।

HZ Tip: इस तरह की साड़ी के साथ में आप स्टोन या ग्रीन एमराल्ड वाली ज्वेलरी को पहनें।

 

 

अगर आपको साड़ी की ये डिजाइंस पसंद आए हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Credit: Instagram/shraddha kapoor

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।