Karwa Chauth 2024 Sindoori Red Saree: बाजार में आपको साड़ी कई तरह के कलर और डिजाइन ऑप्शन में मिल जाएंगी जिन्हें आप करवा चौथ पर स्टाइल कर सकती हैं। लेकिन, अगर आप करवा चौथ के मौके नई नवेली दुल्हन जैसा लुक चाहती हैं तो, आप सिंदूरी रेड साड़ी का चुनाव कर सकती हैं। यह सिंदूरी रेड साड़ी करवा चौथ पर स्टाइल करने के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है और इस तरह की साड़ी में आप बेहद ही खूबसूरत नजर आएंगी।
शिफॉन रेड साड़ी
दुल्हन जैसे लुक पाने के लिए आप इस तरह की रेड साड़ी स्टाइल कर सकती हैं। यह रेड साड़ी शिफॉन फैब्रिक में है और इसके बॉर्डर में वर्क किया है। इस तरह की साड़ी को आप करवा चौथ पर स्टाइल कर सकती हैंऔर इस साड़ी को व्हाइट या गोल्डन कलर के ब्लाउज के साथ स्टाइल कर सकती हैं साथ ही ज्व्लेरी में आप नेकलेस का चुनाव कर सकती हैं।
इस साड़ी को आप बाजार से ले सकती हैं साथ ही ऑनलाइन भी आपको ये साड़ी 1,500 से 3,000 रुपये में मिल जाएंगी।
इसे जरूर पढ़ें-Bandhani Saree Designs: करवा चौथ पर पहनें बांधनी साड़ी, ट्रेंड में हैं ये रंग
जरी वर्क साड़ी
सिंदूरी रेड साड़ी में आप इस तरह की जरी वर्क साड़ी का चुनाव कर सकती हैं। इस रेड साड़ी में बेहद ही खूबसूरत जरी वर्क किया हुआ है साथ ही इसमें स्टोन डिटेलिंग वर्क भी किया हुआ है। यह साड़ी करवा चौथ पर रॉयल लुक पाने के लिए बेस्ट है और इस साड़ी को हाफ स्लीव्स वाले ब्लाउज के साथ स्टाइल कर सकती हैं। वहीं ज्वेलरी में आप चोकर स्टाइल कर सकती हैं।
यह साड़ी आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही जगहों से 1,500 से 2,000 रुपये की कीमत में मिल सकती है।
साटन साड़ी
करवा चौथ पर दुल्हन वाले लुक के लिए आप इस तरह की साटन साड़ी भी स्टाइल कर सकती हैं। इस साड़ी में मोती और स्टोन वर्क किया हुआ है और ये साड़ी साटन फैब्रिक में है। इस तरह की साड़ी को आप स्लीवलेस या हाल्टर नेक डिजाइन वाले ब्लाउज के साथ वियर कर सकती हैं। वहीं इस साड़ी हैवी कंगन या चूड़ी स्टाइल कर सकती हैं।
यह साड़ी आप बजार से ले सकती हैं साथ ही ऑनलाइन प्लेटफार्म पर भी आपको ये साड़ी 2,000 रुपये में मिल सकती हैं।
नई नवेली दुल्हन के लुक के लिए आप इस तरह की सिल्क साड़ी भी स्टाइल कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें-Bandhani Saree Style Tips: इन सिंपल तरीके से पहनेंगी बांधनी साड़ी, तो जल्दी हो जाएंगी तैयार
अगर आपको सिंदूरी रेड साड़ी के ये डिजाइंस पसंद आएं हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit:Mitera tata cliq, myntra/ Mitera, manyavar, colorful saree
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों