Bandhani Saree Style Tips: इन सिंपल तरीके से पहनेंगी बांधनी साड़ी, तो जल्दी हो जाएंगी तैयार

 सावन के महीने में सबसे ज्यादा महिलाएं बांधनी प्रिंट वाली साड़ी पहनना पसंद करती हैं। इसमें हर रंग और शेड मिल जाता है। लेकिन अगर आप इसे सही तरीके से बांधेंगी तो अच्छी लगेंगी।

bandhani saree style ideas ()

साड़ी पहनने का शौक हर किसी को होता है। इसलिए मौसम और ट्रेंड बदलते ही लोगों की पसंद भी बदल जाती है। किसी को सिल्क साड़ी पसंद आती है, तो कोई बांधनी साड़ी पहनना पसंद करता है। सावन का महीना चल रहा है। इस महीने में सबसे ज्यादा लोग बांधनी खरीदते हैं और उसे स्टाइल करते हैं। कई सारे लोग इसे ऑफिस में पहनने के हिसाब से खरीदते हैं, तो किसी को पसंद होता है इसे पूजा-पाठ में पहनना। लेकिन यह अच्छी तभी लगती हैं, जब आप इसे सही तरीके से स्टाइल करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे ही लुक अलग और सुंदर दिखता है। चलिए आपको बताते हैं, बांधनी साड़ी को कैसे पहन सकते हैं।

खुले पल्लू में बांधे बांधनी साड़ी (Bandhani Saree Designs)

Bandhani Saree Designs

अगर आप किसी बाहर के फंक्शन में साड़ी पहनने के बारे में सोच रही हैं, तो बांधनी को खुले पल्लू में बांधे। खुले पल्लू में साड़ी बांधकर अच्छी लगती है। इसमें बांधनी साड़ी में बने प्रिंट साफ नजर आते हैं। साथ ही, गोटा वर्क भी अच्छे से दिखता है। इस तरह से साड़ी बांधने पर आपका लुक भी सबसे अलग और खूबसूरत लगता है। इसके साथ आप पोटली बैग और ट्रेडिशनल ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं।

लहंगा स्टाइल में बांधे बांधनी साड़ी (How To Drape Bandhani Saree)

How To Drape Bandhani Saree

आप बांधनी साड़ी को सिंपल लेकिन ट्विस्ट के साथ वियर कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी को आप लहंगा स्टाइल में पहन सकती हैं। इससे आपके साड़ी स्टाइल करने का तरीका बदल जाता है। साथ ही, आप साड़ी को लहंगे की तरह वियर कर पाती हैं। इस तरह की साड़ी को आप प्लीटेड लहंगे के स्टाइल में बांधे। साथ में नेट का दुपट्टा स्टाइल करें। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको बाजार से जाकर लहंगा खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इसे भी पढ़ें: पतली और लंबी दिखने के लिए सिंपल साड़ी को इस तरीके से करें स्टाइल, दिखेंगी लाजवाब

वाटरफॉल पल्लू स्टाइल में बांधे साड़ी

Bandhani saree style ideas

आप अपनी बांधनी साड़ी को स्टाइलिश तरीके से भी पहन सकती हैं। इसके लिए आपको साड़ी को सिंपल तरीके से बांधना है। फिर इसके पल्लू को वाटरफॉल स्टाइल में ड्रेप करें। इससे आपके साड़ी का डिजाइन भी हाइलाइट हो जाएगा। साथ ही, आपको साड़ी कुछ अलग तरह पहनने को मिल जाएगी। इसके साथ आप फैशन ट्रेंड के हिसाब से ज्वेलरी को वियर कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: इन स्टाइलिंग टिप्स को करेंगी फॉलो तो प्रिंटेड साड़ी में भी दिखेंगी आकर्षक

इस बार बांधनी साड़ी को इन तरीकों से स्टाइल करें। इससे आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको भी बांधनी साड़ी अलग तरह से पहनने का तरीका मिल जाएगा।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Amazon

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP