Tattoo Designs For Legs: पैरों में बनाएं ये सिंपल टैटू, देखें डिजाइंस

हाथों की जगह पर आप पैरों पर भी टैटू लगा सकती हैं। इसके भी आपको कई सारे अलग-अलग डिजाइन बनाने को मिल जाएंगे। इससे आपके पैर भी अच्छे लगेंगे।
image

Tattoo Designs: आजकल के लाइफस्टाइल के हिसाब से लोगों का फैशन ट्रेंड भी चेंज होता नजर आता है। कई बार ये सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही चीजों के हिसाब से होता है। ऐसा ही ट्रेंड लोगों के बीच में काफी चल रहा है। हर कोई हाथों से लेकर पूरी बॉडी पर टैटू के डिजाइन को क्रिएट करते नजर आ रहा है। आप भी इस बार पैरों के टैटू डिजाइन को क्रिएट करवाएं। इससे आपके पैरों को नया डिजाइन मिल जाएगा। चलिए आपको बताते हैं किस तरह के डिजाइन को आप पैरों पर क्रिएट करा सकती हैं।

फ्लावर डिजाइन वाला टैटू

Flower tattoo

आप अपने पैरों पर फ्लावर डिजाइन वाले टैटू को क्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले आपके पैर में फूल और पत्तियों के डिजाइन को क्रिएट करना है। इसके बाद इसमें शेड्स किया जाएगा। कहीं पर लाइट शेड के साथ इसके कलर को भरा जाएगा। वहीं डार्क शेड से भी टैटू के डिजाइन को हाइलाइट किया जाएगा। आप इस तरह के टैटू को किसी भी पैर पर क्रिएट करा सकती हैं। ये डिजाइन ऊपर की तरफ भी बनाया जा सकता है। साथ ही, ये नीचे की तरफ भी क्रिएट किया जा सकता है। इस तरह के डिजाइन को बनाने में आपको 2,000 से 3,000 रुपये देने पड़ सकते हैं।

फेदर डिजाइन वाले टैटू

Feather tattoo

आप फेदर डिजाइन वाले टैटू को क्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए आप बड़े फेदर वाले डिजाइन को क्रिएट किया जाएगा। इसके साथ एक चेन भी बनाई जाएगी। इसमें शेड की जाएगी। इससे पैर आपके अच्छे लगेंगे। इसे आप छोटे डिजाइन में भी क्रिएट कर सकती हैं। साथ ही, बड़े डिजाइन वाली पत्ती को क्रिएट कर सकती हैं। अच्छे से हाईलाइट करने के लिए आप शेड्स कर सकती हैं। इसे बनवाने के लिए आपको 1,500 से 2,000 रुपये में बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Tattoo Designs: बॉडी में क्रिएट करें सबसे अलग दिखने वाले टैटू, देखें तस्वीरें

बटरफ्लाई टैटू डिजाइन

Butterfly tattoo

आप अगर कोई सिंपल डिजाइन वाले टैटू को क्रिएट करना चाहती हैं, तो इसके लिए आप बटरफ्लाई वाले टैटू को क्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए आप एक या चार जितना मन हो इतनी बटरफ्लाई को क्रिएट करा सकती हैं। इसमें छोटे और बड़े डिजाइन दोनों को क्रिएट करा सकती हैं। इसमें कलर भी करा सकती हैं या शेड करके इसे हाईलाइट कर सकती हैं। इसे बनवाने के लिए आपको 1,500 से 2,000 रुपये में मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: Tattoo Designs: हाथ पर बनाएं सिंपल टैटू, देखें डिजाइंस

इस बार क्रिएट करवाएं ये टैटू डिजाइन। इससे आपके पैर अच्छे लगेंगे। साथ ही, इससे आपके पैर अट्रैक्टिव नजर आएंगे।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP