टैटू का ट्रेंड आजकल काफी चल रहा है। इसी वजह से हर कोई अपने हाथ से लेकर बॉडी के अलग-अल हिस्से में टैटू के डिजाइन को बनवाते हैं। आप भी अगर टैटू के शौकीन हैं, तो हाथों में सिंपल डिजाइन क्रिएट करा सकती हैं। यह डिजाइन दिखने के साथ-साथ बनने में भी सिंपल होते हैं। इन्हें बनाने से आपके हाथ भी अच्छे लगते हैं। चलिए आपको बताते हैं किस तरह के डिजाइन आपके हाथ पर अच्छे लगेंगे। आप यह कैसे तैयार करवाएं।
आप अपने हाथों में ईवल आई वाले टैटू डिजाइन को क्रिएट करा सकती हैं। इसमें आपके हाथ पर ईवल आई डिजाइन वाला टैटू बनाया जाएगा। इसके बाद इसमें सेम वैसे ही कलर को भरा जाएगा। इसके साथ फूल और हार्ट का डिजाइन भी बनाया जाएगा। इससे आपके हाथ अच्छे लगेंगे। साथ ही, डिजाइन कुछ ही समय में बनकर तैयार हो जाएगा।
आप अपने हाथों में ऊं ब्रेसलेट टैटू डिजाइन को भी क्रिएट कर सकती हैं। इस तरह के टैटू बनवाने में आपको समय भी कम लगेगा। साथ ही, यह बनने के बाद हाथों में अच्छा लगेगा। इस तरह के टैटू बनवाने के बाद आपको ऐसा लगेगा। जैसे आपने हाथ में कुछ पहना हुआ है। आप इसे ऊं के डिजाइन के साथ बनवाएं।
इसे भी पढ़ें: Om Tattoo Designs Ideas: बॉडी के इन हिस्सों में बनवाएं ओम टैटू, देखें अलग डिजाइन
आप अपने हाथों में मोर पंख के साथ बांसुरी टैटू डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं। इस तरह के टैटू बनवाने के लिए पहले आपके बांसुरी के डिजाइन को क्रिएट करना है। इसके बाद इसमें मोर पंख के डिजाइन को बनाकर उसमें रंग भरने हैं। इस तरह का सिंपल डिजाइन भी बनकर अच्छा लगेगा। साथ ही, इससे आपके हाथों की कलाई भी अच्छी लगेगी।
आजकल लोगों को अपने आने वाले फ्यूचर में जाना काफी पसंद होता है। वह हमेशा से चाहते हैं उनके साथ सभी चीजें पॉजिटिव होती रहें। इसलिए कई लोग इंफिनिटी वाले टैटू डिजाइन को क्रिएट करवाते हैं। इस तरह के टैटू बनने के बाद अच्छे लगते हैं। साथ ही, इस डिजाइन के बाद आपको और पॉजिटिव कर देते हैं। इसे आप सिंपल तरीके से या बटरफ्लाई के साथ बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Trishul Tattoo Designs: हाथ पर बनाएं त्रिशूल टैटू, देखें डिजाइंस
इस बार ज्यादा डिजाइन सर्च करने की जरूरत आपको नहीं पड़ेगी। आप सिंपल डिजाइन वाले टैटू को बनाकर भी अपने हाथों को सुंदर दिख सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।