herzindagi
best wrist tattoo design ideas tips

Tattoo Designs For Wrist: हाथ की कलाई पर अच्छे लगेंगे ये टैटू, देखें डिजाइन की तस्वीरें

हाथ की कलाई तभी अच्छी लगती है, जब इसमें कुछ डिजाइन क्रिएट कराया जाए। ऐसे में आप टैटू को क्रिएट कर सकती हैं। इससे हाथ अच्छे लगेंगे।
Editorial
Updated:- 2024-08-29, 17:32 IST

Wrist Tattoo Designs: जिस तरह से फैशन ट्रेंड मौसम और फेस्टिवल के हिसाब से बदलता रहता है। वैसे ही लोगों में अलग-अलग चीज को ट्राई करने की उत्सुकता भी बनी रहती है। आजकल लोग सबसे ज्यादा टैटू बनवाना पसंद कर रहे हैं। इसे आप बॉडी के किसी भी हिस्से में डिजाइन करा सकती हैं। इसके अलावा अपनी पसंद के रंग भी इसमें भरा सकती हैं। ऐसे में आप इस बार अपने हाथ की कलाई पर टैटू को क्रिएट कराएं। यहां पर टैटू बनने के बाद अच्छा लगेगा। इसके लिए आप सिंपल से लेकर हैवी वर्क वाले डिजाइन को चूज कर सकते हैं। 

स्वास्तिक ओम टैटू डिजाइन 

Swastik om tattoo designs

आप अपने हाथ की कलाई के लिए फोटो में नजर आने वाले स्वास्तिक के साथ ओम का टैटू डिजाइन क्रिएट कर सकती हैं। इस तरह के टैटू बनने के बाद अच्छे लगते हैं। इसमें आपके हाथ में पर पहले स्वास्तिक का डिजाइन क्रिएट किया जाएगा। जिसे बीच में बने ओम के साथ पूरा किया जाएगा। इस तरह के डिजाइन के बाद आपके हाथों की कलाई अच्छी लगेगी। साथ ही, सिंपल होने की वजह से हाथों में बनने के बाद अच्छा लगेगा। इस डिजाइन को क्रिएट करवाने के लिए आपको 2,000 से 3,000 रुपये देने पड़ सकते हैं। 

बटरफ्लाई के साथ स्टाइल टैटू डिजाइन 

Butterfly style tattoo designs

उड़ान हम सभी को पसंद होती है। लेकिन कई लोग अपने काम से उड़ान भरते हैं, तो कई लोग सपना देखने के लिए उसे अपने शरीर पर डिजाइन करवाते हैं। इसी उड़ान को याद रखने के लिए आप भी अपनी कलाई पर बटरफ्लाई के टैटू को क्रिएट करा सकती हैं। इसके साथ आप छोटे-छोटे स्टार या फ्लावर डिजाइन को बनवाएं। यह बनने के बाद अच्छा लगेगा। इसमें बनी बटरफ्लाई में आप चाहें तो शेड भी करा सकती हैं। इसके अलावा आप इसमें आउटलाइन ऐसी करा सकती हैं कि यह असली लगे। इस तरह के टैटू भी बनने के बाद अच्छे लगते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Tattoo Designs: हाथ पर बनाएं सिंपल टैटू, देखें डिजाइंस

मोर पंख टैटू डिजाइन

Mor Pankh tattoo designs

कृष्ण भक्त हर कोई है। लेकिन कई सारे लोग ऐसे हैं जो भगवान कृष्ण को सबसे ज्यादा मानते हैं। इसी वजह से उनकी कुछ निशानी को अपने साथ हमेशा रखते हैं। आप उन्हें अपने पास पाने के लिए मोर पंख वाले टैटू डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं। इस तरह के टैटू को आप कलाई पर छोटे डिजाइन में बनाएं। इसमें कलर करें और आउटलाइन जरूर करवाएं। इस तरह के टैटू बनकर अच्छे लगेंगे। 

इसे भी पढ़ें: Back Tattoo For Women: पीठ पर बनाएं ये टैटू, देखें ट्रेंडी डिजाइन

अगर आप कलाई पर टैटू बनवाने के बारे में सोच रही हैं, तो इस तरह के डिजाइन को जरूर क्रिएट करवाएं। यह बनने के बाद अच्छे लगेंगे। 

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।