बाजार में आपको लहंगे कई सारे कलर और डिजाइन ऑप्शन के साथ मिल जाएंगे। लेकिन, अगर आप संगीत फंक्शन में हिस्सा ले रही है और अट्रैक्टिव लुक चाहती हैं तो आप इस तरह के सिंपल डिजाइन वाले लहंगे स्टाइल कर सकती हैं। हम आपको कुछ लहंगे दिखा रहे हैं जो आप संगीत फंक्शन में स्टाइल कर सकती है। वहीं इस आर्टिकल में हम आपको इन्हें स्टाइल करें की टिप्स भी बताएंगे।
प्रिंटेड लहंगा
सिंपल में आप इस तरह का लहंगे का चुनाव कर सकती हैं जो अट्रैक्टिव लुक पाने के लिए बेस्ट है। इस लहंगे में प्रिंट करके खूबसूरत डिजाइन बनाया गया है साथ ही ये स्लीवलेस है। इस तरह के लहंगा आपको कई सारे कलर और डिजाइन ऑप्शन में मिल जाएगा जिसे आप 2,000 रुपये की कीमत में ले सकती हैं।
इस प्रिंटेड लहंगे के साथ आप चोकर स्टाइल कर सकती हैं साथ ही फुटवियर में फ्लैट्स पहन सकती हैं।
प्रिंटेड में आप इस तरह का आउटफिट का भी चुनाव कर सकती हैं। इस आउटफिट में जो ब्लाउज है उसमे प्रिंट करके बेहद ही खूबसूरत डिजाइन बनाया हुआ है साथ ही जो स्कर्ट और वो सिंपल है। वहीं ये आउटफिट न्यू लुक पाने के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
इसे भी पढ़ें-Velvet Lehenga Designs: बहन की शादी में पहन सकती हैं ये वेलवेट लहंगा, देखें डिजाइंस
बनारसी सिल्क लहंगा
संगीत फंक्शन में अट्रैक्टिव लुक पाने के लिए आप इस तरह का बनारसी सिल्क लहंगा भी स्टाइल कर सकती हैं। इस लहंगे के बॉर्डर पर बेहद ही खूबसूरत वर्क किया हुआ है साथ ही इसके साथ जो दुप्पटा है वह आपके लुक को स्टाइलिश बनाने का काम करेगा। इस तरह का बनारसी रेशम लहंगा संगीत फंक्शन में पहनने के लिए परफेक्ट ऑप्शन है और इस लहंगे को आप 1,500 और 2,000 रुपये की कीमत में खरीद सकती हैं।
इस लहंगे के साथ आप मिरर या पर्ल वर्क वाली ज्वेलरी का चुनाव कर सकती हैं।
थ्रेड वर्क लहंगा
इस तरह का थ्रेड वर्क लहंगा भी आप संगीत फंक्शन में वियर कर सकती हैं जो न्यू लुक पाने के लिए बेस्ट हैं। इस लहंगा के साथ ब्लाउज है उसमें बेहद ही खूबसूरत थ्रेड वर्क किया हुआ है और जो स्कर्ट वो सिंपल है। वहीं इस तरह का लहंगा आप ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों ही जगहों से 2,500 रुपये की कीमत में खरीद सकती हैं।
इस लहंगे के साथ आप हैवी ने पहनकर सिंपल ज्वेलरी वियर कर सकती हैं।
अगर अप एम्ब्रॉयडरी में कुछ चाहती हैं तो आप इस तरह का ब्लू कलर का लहंगा संगीत फंक्शन में वियर कर सकती हैं। वहीं इस तरह का लहंगा आपको कई सारे कलर ऑप्शन में मिल जाएगा।
इसे भी पढ़ें-Gotta Work Lehenga: फैशन ट्रेंड को करें फॉलो और स्टाइल करें गोटा वर्क लहंगा, शादी मे लुक लगेगा अच्छा
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-ethnicgarment, ogaan,myntra, amazon
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों