Shreya Ghoshal: संगीत नाइट में दिखना है खूबसूरत तो श्रेया घोषाल के ये लुक्स करें रीक्रिएट, यादगार बनेगा इवेंट

अगर आप भी किसी इवेंट या फंक्शन के लिए एथेनिक या ट्रेडीशनल आउटफिट तलाश रही हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप श्रेया घोषाल से आउटफिट आईडियाज ले सकती हैं।
image

मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल अपने हर लुक में बहुत खूबसूरत लगती है। यही नहीं फैंस को उनके एथनिक लुक ज्यादा पसंद आते हैं। बात चाहे वेस्टर्न ड्रेस हो या फिर एथेनिक ड्रेस की श्रेया घोषाल अपने हर आउटफिट में लड़कियों का दिल जीत लेती है। ऐसे में अगर आप भी श्रेया घोषाल की तरह खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो आप उनके कुछ आउटफिट के लुक्स को रीक्रिएट कर सकती हैं। उन्हें रीक्रिएट कर आप बला की खूबसूरत लग सकती हैं।

श्रेया घोषाल का थ्री पीस लुक

2 - 2025-04-01T125335.976

घर में कोई छोटा-मोटा फंक्शन हो या फिर कोई खास पार्टी में जाना हो और वहां आप यूनिक ड्रेस पहनने का सोच रही हैं, तो अब आपको आउटफिट को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप श्रेया घोषाल का यह थ्री पीस सूट ट्राई कर सकती है। इसे पहनकर आप अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। आप इस ड्रेस को बनवा सकती हैं या इसे ऑनलाइन ऑर्डर कर मंगा सकती हैं।

ऑफ-व्हाइट फुल स्लीव कुर्ता ड्रेस

3 (78)

आप श्रेया घोषाल का यहफैली हुई स्कर्ट के साथ ऑफ-व्हाइट फुल स्लीव कुर्ताआउटफिट भी ट्राई कर सकती है। इसे पहनकर आप अपने फंक्शन में जलवा भी खेल सकती है। आप चाहे तो इस वक्त के साथ सिल्वर कलर की एक्सेसरीज शामिल कर सकती हैं। इस ड्रेस को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से खरीद सकती हैं। इस ड्रेस के साथ आप खूबसूरत हेयर स्टाइल भी शामिल कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें:ऑफिस में है होली का फंक्शन, तो ट्राई करें यह लाइट कलर के कुर्ता प्लाजो सेट

श्रेया घोषाल येलो साड़ी लुक

1 - 2025-04-01T125339.562

अगर आप फंक्शन में साड़ी पहनने का सोच रही हैं, तो श्रेया घोषाल का यह येलो साड़ी लुक आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। आप इसे रीक्रिएट कर अपनी खूबसूरती में 4 चांद लगा सकती हैं। येलो कलर की इस साड़ी लुक के साथ आप मैचिंग एक्सेसरीज और फुटवियर में हिल्स या फ्लैट सैंडल भी शामिल कर सकती हैं। आप इस साड़ी को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।

वी नेक फ्रॉक पेटर्न कुर्ता सेट

4 (68)

अगर आप भीड़ से हटकर दिखाना चाहती हैं और कुछ यूनिक आउटफिट की तलाश में हैं, तो श्रेया घोषाल की यह पेप्लम-शैली वाला वी नेक फ्रॉक पेटर्न कुर्ता प्लाजो आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। आप इसे पहनकर गॉर्जियस लुक क्रिएट कर सकती हैं। यही नहीं इस ड्रेस में आपको देखकर आपके सभी करीबी तारीफ करने को मजबूर हो जाएंगे। आप इस ड्रेस के साथ एक्सेसरीज शामिल कर सकती हैं। इस ड्रेस को आप बनवा सकती हैं या ऑनलाइन भी खरीद सकती है।

यह भी पढ़ें:Bandhej Kurta palazzo: एक जैसे कपड़े पहनकर आप भी हो गई हैं बोर, तो ट्राई करें ये बंधेज कुर्ता प्लाजो सेट

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - INSTAGRAM/shreyaghoshal

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP