
हम रोजाना से लेकर किसी भी फंक्शन में जाने और कम्फ़र्टेबल महसूस करने के लिए ज्यादातर सूट को पहनना पसंद करते हैं। वहीं बदलते दौर में आजकल हम सेलिब्रिटीज के स्टाइलिश लुक्स से काफी प्रभावित हो जाते हैं। सेलेब्रिटी लुक की बात करें तो सूट में आजकल एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपने कई लुक्स को सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं।
सलवार-सूट को स्टाइल करने के भी कई तरीके होते हैं। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के कुछ स्टाइलिश सलवार-सूट लुक्स और बताएंगे इन लुक्स को अपने लिए री-क्रिएट करने के आसान टिप्स-
View this post on Instagram
सटल और सिंपल लुक वाले सूट पहनना पसंद करती हैं तो इस तरीके के सूट आपके लिए बेस्ट रहेंगे। इस खूबसूरत सूट को डिजाइनर जेड बाय एम के द्वारा डिजाइन किया गया है। इस तरीके के सूट आपको मार्केट में लगभग 3,500 रुपये तक में आसानी से मिल जाएंगे।
HZ Tip: इस तरह के सूट के साथ आप बालों के फ्रंट ब्रेड हेयर स्टाइल बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Salwar Suit Fashion: सिंपल की जगह धोती स्टाइल सलवार-सूट के इन डिजाइंस को करें ट्राई, दिखेंगी स्टाइलिश

कुछ अलग और ट्रेंडी कलर कॉम्बिनेशन का सूट ट्राई करना चाहती हैं तो निऑन शेड आपके लिए बेस्ट रहेगा। इस खूबसूरत फ्लोर लेंथ सूट को डिजाइनर गोपी वैद ने डिजाइन किया है। इस तरह के लुक वाले सूट आपको मार्केट में लगभग 2000 रुपये में आसानी से मिल जाएंगे।
HZ Tip: इस तरह के लुक के साथ आप बालों के लिए बन हेयर स्टाइल चुनें और गजरे से स्टाइलिश लुक दें।
इसे भी पढ़ें: Salwar Suit Sewing Tips: कलीदार सूट में पाना चाहती हैं परफेक्ट फिटिंग तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

गोटा-पट्टी लेस वर्क आजकल काफी चलन में है। वहीं इस खूबसूरत सूट को डिजाइनर ब्रांड फैबिआना ने डिजाइन किया है। इस तरीके के सूट आपको रेडीमेड लगभग 2,500 रुपये तक में आसानी से मिल जाएंगे। आप चाहे तो फैब्रिक लेकर खुद कस्टमाइज भी करवा सकते हैं।
HZ Tip: ग्रीन कलर की ज्वेलरी इस तरह के सूट के साथ बेस्ट लुक देने में मदद करेगी।
अगर आपको सेलेब्रिटी स्टाइल श्रद्धा कपूर के सलवार-सूट के ये नए डिजाइंस और इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।