वेस्टर्न वियर पहनने की बात आती है, तो हमारे दिमाग में अक्सर ड्रेस या जींस टॉप आता है। लेकिन आप जींस के साथ शॉर्ट कुर्ती को भी वियर कर सकती हैं। इसमें भी काफी सारे अच्छे-अच्छे डिजाइन मिल जाते हैं, जो वियर करने के बाद अच्छे लगते हैं। साथ ही, इनसे लुक भी परफेक्ट लगता है। इस तरह की कुर्ती में आपको प्लेन डिजाइन भी मिल जाएगा। साथ ही, आप चाहें तो इसमें प्रिंटेड डिजाइन को भी खरीदकर वियर कर सकती हैं। इससे आपका लुक वेस्टर्न ही लगेगा। चलिए आपको भी बताते हैं, किस तरह की कुर्ती को आप जींस के साथ वियर कर सकती हैं।
महिलाओं को आजकल चिकनकारी कुर्ती काफी पसंद आ रही है। यही वजह है कि इसका ट्रेंड कभी कम नहीं हो रहा है। अगर आप भी इस तरह के वर्क वाली कुर्ती को पहनना पसंद करती हैं, तो जींस के लिए इसे खरीद सकती हैं। इसमें आपको नेकलाइन पर हैवी चिकनकारी वर्क मिलता है। इसके बाद इसके नीचे वाले हिस्से और स्लीव्स पर चिकनकारी वर्क मिलेगा। इसके अलावा छोटी-छोटी बूटी का डिजाइन भी आपको इस कुर्ती में मिल जाएगा, जिसकी वजह से इसमें आपका लुक सुंदर लगेगा। इस तरह की कुर्ती को आप किसी भी कलर में खरीदकर वियर कर सकती हैं।
अगर आपको कुछ नया ट्राई करना है, तो आप जींस पर पहनने के लिए एम्ब्राइडरी वर्क वाली कुर्ती को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह की कुर्ती में आपको नेकलाइन से लेकर बीच के हिस्से में भी छोटे-छोटे बूटी वर्क मिलेंगे। इससे कुर्ती फैंसी लगेगी। इसकी वजह से आप इसे किसी फेस्टिवल पर वियर कर पाएंगी। मार्केट में इस तरह की कुर्ती आपको 200 से 250 रुपये में आसानी से मिल जाएगी।
इसे भी पढ़ें: सिंपल लुक के लिए ट्राई करें ये कुर्ती-पैंट सेट, देखें न्यू डिजाइंस
जींस के साथ फ्लोरल प्रिंट वाली कुर्ती भी पहनने के बाद अच्छी लगती है। आप इस तरह की कुर्ती को भी वियर कर सकती हैं। इसमें आपको पूरी कुर्ती में हैवी वर्क मिलेगा। साथ ही, साथ में बॉर्डर का डिजाइन भी मिलेगा। इससे कुर्ती हैवी लुक देगी। इस तरह की कुर्ती में आप चाहें तो कलिदार डिजाइन को भी ले सकती हैं। साथ ही, आप कट वर्क वाली कुर्ती भी खरीदकर वियर कर सकती हैं।
इस बार जींस के साथ वियर करें ये शॉर्ट कुर्ती। इससे आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको नया सूट लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके साथ ज्वेलरी पहनकर आप इस लुक को और ज्यादा खूबसूरत बना पाएंगी।
इसे भी पढ़ें: Kurti Designs: गर्मियों में पहनें सिंपल डिजाइन वाली ये कुर्तियां, देखें डिजाइंस
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit-instagram/ Myntra
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।