अंबानी परिवार के शाही अंदाज से तो हम सभी बेहद अच्छी तरह से वाकिफ हैं। इस परिवार में आए दिन कोई न कोई इवेंट या फंक्शन तो होता ही रहता है। वहीं इवेंट चाहे घर में कोई शादी हो या कोई फॉर्मल इवेंट। यह परिवार अपने स्टाइलिश लुक को बेहद एलिगेंट तरीके से फ्लॉन्ट करना खूब अच्छी तरह से जानता है।
वहीं क्या आप जानती हैं कि महंगे से महंगे चीजों की शौकीन नीता अंबानी ने अपनी बड़ी बहु और आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता को कितने का नेकलेस तौहफे के रूप में दिया था?
अगर नहीं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें। इसमें हम आपको बताने वाले हैं कि आखिर वो कौन-सा नेकलेस है, जिसे नीता अंबानी ने श्लोका मेहता को गिफ्ट किया था और क्या है इस नेकलेस की कीमत। साथ ही बताएंगे इस नेकलेस की क्या है खासियत?
नेकलेस की कीमत
श्लोका मेहता के इस वेडिंग नेकलेस की कीमत कुल 55 बिलियन डॉलर है यानि इसकी कीमत कुल 450 करोड़ रुपये है।इसे भी पढ़ें :साड़ी के साथ खूब जचेंगे ये 5 ब्लाउज डिजाइंस
कब किया था गिफ्ट?
यह खूबसूरत नेकलेस सास नीता अंबानी ने आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी पर अपनी बहु को तौहफे के तौर पर दिया था।
नेकलेस की खासियत?
View this post on Instagram
- श्लोका मेहता का यह नेकलेस दुनिया का सबसे महंगा नेकलेस है।
- बता दें कि ये नेकलेस डायमंड का है और इसकी कीमत भी करोड़ों में हैं।
- इस नेकलेस में दुनिया का सबसे बड़ा डायमंड लगाया है, जिसका कलर येलो है।
- बता दें कि येलो कलर का इस नेकलेस करीब 407 कैरट का है।
- इसके अलावा इसमें 91 और भी डायमंड्स लगाए गये हैं।
- इस नेकलेस में रोज गोल्ड कलर की चैन का इस्तेमाल किया गया है।
- रोज गोल्ड चैन कुल 200 कैरट की है।
- इस नेकलेस में किया गया वर्क और डिजाइन इसे काफी प्रीमियम बनाने में मदद करता है।
शादी के दिन
- वहीं शादी के दिन श्लोका मेहता ने डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला का डिजाइन किया गया लहंगा कैरी किया था।
- श्लोका मेहता के पहनें हुए रेड कलर के वेडिंग लहंगे में गोल्डन कलर का थ्रेड वर्क किया गया है।
- साथ ही मल्टी-लेयर नेकलेस को स्टाइल किया था, जिसमें श्लोका बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी।
अगर आपको अंबानी परिवार की बड़ी बहु श्लोका मेहता के नेकलेस से जुड़ी ये दिलचस्प बातें पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों