अपनी शादी से जुड़ी हर चीज हमारे लिए बेहद खास होती है। वहीं बात अगर शादी में पहनें ब्राइडल लहंगे की करें तो उसे स्टाइल करने में न जाने हम और आप कितनी ही मेहनत करते हैं ताकि हम अपने खास दिन में सबसे ज्यादा खूबसूरत नजर आ सकें। हाल ही में अंबानी परिवार ने NMACC का उदघाटन किया। इस सेंटर से तो हम सभी वाकिफ ही होंगे।
बता दें कि इस खूबसूरत सेंटर में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर के जैसा ब्राइडल लहंगा हमें डिस्प्ले पर नजर आया। इसकी एक तस्वीर सोनम ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है।
क्या आप जानती हैं कि इस लहंगे में ऐसी क्या ख़ास बात है?
अगर नहीं तो इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं सोनम कपूर के ब्राइडल लहंगे में ऐसा क्या है खास, जो इसे NMACC में रखा गया है। साथ ही बताएंगे सोनम कपूर की शादी से जुड़ी कुछ रोचक बातें।
सोनम कपूर के पहनें इस रेड कलर के लहंगे की कीमत लगभग 70 से 90 लाख रुपये है। बता दें कि सोनम कपूर की शादी बिज़नस मेन आनंद आहूजा से हुई है।
इसे भी पढ़ें : साड़ी के साथ खूब जचेंगे ये 5 ब्लाउज डिजाइंस
सोनम कपूर का पहना हुआ ब्राइडल लहंगा डिजाइनर अनुराधा वकील ने डिजाइन किया है। बता दें कि रेड कलर के इस लहंगे पर गोल्डन कलर का लेस वर्क का इस्तेमाल किया गया है।
इसे भी पढ़ें : सेलिब्रिटी के रॉयल लुक्स देख उड़ जाएंगे आपके होश
सोनम ने अपनी मेहँदी और संगीत के लिए अबू जानी संदीप खोसला द्वारा डिजाइन किया गया आइवरी और गोल्डन कलर का लहंगा पहना था। साथ में सोनम ने अपनी माँ की ज्वेलरी पहन लुक को कम्प्लीट किया है।
अगर आपको सोनम कपूर के ब्राइडल लहंगे से जुड़ी ये रोचक बातें पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।