Shloka Mehta Looks: अंबानी फैमिली की बड़ी बहू श्लोका मेहता का Mass वेडिंग में सूट लुक रहा खास, देखें तस्वीरें

 श्लोका मेहता भी हमेशा अपने लुक्स के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उनकी क्रूज की तस्वीरें वायरल हुई थी। अब सामूहिक विवाह की तस्वीरें वायरल हो रही है। आप भी देखें तस्वीरें।

shloka mehta gharara suit look

अंबानी फैमिली में शादी की शहनाई बजने वाली हैं। इससे पहले कई सारे खास फंक्शन और इवेंट को ऑर्गेनाइज किया जा रहा है। जिसमें कई बार नीता अंबानी नजर आती हैं, तो कई बार पूरा परिवार दिखाई देता है। हाल ही में मुंबई के पालघर में सामूहिक विवाह का कार्यक्रम रखा गया। इस इवेंट में अनंत और राधिका मर्चेंट को छोड़कर पूरा अंबानी परिवार शामिल हुआ। इस इवेंट में अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका मेहता काफी सुंदर दिख रही थी। इस इवेंट के लिए उन्होंने एथनिक आउटफिट को स्टाइल किया। इसमें वो सुंदर नजर आ रही थी। चलिए आपको भी बताते हैं इस आउटफिट की खासियत।

श्लोका मेहता का सामूहिक वेडिंग लुक (Shloka Mehta Mass Wedding Look)

Shloka Mehta  Wedding Look

अंबानी परिवार की बड़ी बहू इस इवेंट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। इस इवेंट के लिए श्लोका मेहता (Shloka Mehta) ने गरारा को स्टाइल किया। यह सूट उनके ऊपर काफी सुंदर दिख रहा था। इस दिन के लिए उन्होंने व्हाइट कलर के साथ मल्टीकलर को चूज किया। इस आउटफिट को सिल्क फैब्रिक से तैयार किया गया है। जिसमें थ्रेड वर्क का काम किया गया है। इसके दुपट्टे में जरी और मिरर वर्क किया गया है। इससे यह सूट हैवी लग रहा है। इसके अलावा इसमें बॉर्डर में गोटा वर्क दिया गया है। इससे भी यह सूट अच्छा लग रहा है।

श्लोका मेहता की ज्वेलरी डिजाइन

Shloka Mehta Look

इस गरारा सूट सेट के साथ श्लोका मेहता ने कानों में सूट के कॉन्ट्रास्ट के झुमकी इयररिंग्स को स्टाइल किया है। इसमें चेन लगी हुई है। इससे यह एथनिक टच दे रहा है। इसके साथ हाथों में उन्होंने स्टोन वर्क वाले कंगन को स्टाइल किया है, जो पहनने के बाद अच्छे लग रहे हैं। आप भी ऐसे ही डिजाइन के कंगन को अपने सूट के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Shloka Mehta Fashion:इन स्टाइलिश लुक्स में किसी परी से कम नहीं लग रही हैं श्लोका मेहता, देखें लेटेस्ट तस्वीरें

श्लोका मेहता का मेकअप और हेयर स्टाइल

Shloka mehta looks for mass wedding

श्लोका मेहता ने इस आउटफिट के साथ अपने लुक को बिल्कुल सिंपल रखा है। उन्होंने अपनी आंखों को आईशैडो से हाइलाइट किया है। वहीं पूरे मेकअप को न्यूड रखा है। लिपस्टिक शेड भी उन्होंने न्यूड अप्लाई किया है। वहीं हेयर स्टाइल में उन्होंने फ्रंट मांग को निकालकर बालों को टो हिस्सों में बांटा है। फिर इसमें बाउंसी कर्ल किया है। इससे यह सूट के ऊपर अच्छा लग रहा है।

श्लोका मेहता की तरह आप भी अपनी फैमिली फंक्शन के लिए इस तरह के सूट को वियर कर सकती हैं। इस तरह के मिलते-जुलते सूट आपको 2,500 से 3,000 रुपये में मिल जाएंगे। ज्वेलरी भी आप मार्केट से जाकर खरीद सकते हैं। इसके अलावा इसके और भी लुक पर भी नजर डाल सकती हैं। जिसमें वो खूबसूरत लग रही हैं।

इसे भी पढ़ें: Shloka Mehta Fashion: राधिका-अनंत के प्री-वेडिंग फंक्शन में कुछ इस तरह नजर आईं श्लोका मेहता, देखें सभी लुक्स

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Intagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP