Actresses White Saree Looks: एक्ट्रेसेस की इन व्हाइट साड़ी में आप भी दिखेंगी अप्सरा, यहां से लें स्टाइलिंग टिप्स

White Saree Looks: यदि आप भी अक्सर एक्ट्रेसेस के फैशन सेंस से टिप्स लेती हैं, तो आज हम आपको उनको गॉर्जियस व्हाइट साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं। इनसे  आप भी आइडिया लेकर खुद को जन्नत की अप्सरा बना सकती हैं।
Indian Traditional Wear

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस अपनी एक्टिंग के साथ फैशन सेंस को लेकर भी अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। उनका हर लुक काफी क्लासी और ग्रेसफुल होता है। अभिनेत्रियां अपने हर आउटफिट को काफी स्टाइलिश तरीके से कैरी करती हैं। ऐसे में लुक देखने में काफी ज्यादा अट्रैक्टिव लगता है। फैंस भी अक्सर अपनी फेवरेट एक्ट्रेस के लुक्स को रीक्रिएट करते नजर आते हैं। ऐसा इसलिए, उनकी तरह खूबसूरत नजर आ सके। दरअसल, सभी बॉलीवुड सेलेब्स फैशन ट्रेंड को फॉलो करके अपना लुक क्रिएट करते हैं। ऐसे में अक्सर हम लोग उनके लुक्स को कॉपी करके अपना लुक अपडेट करते हैं। इन डीवाज के इंडियन हो या वेस्टर्न हर लुक क्लासी होते हैं। वहीं, इंडियन लुक में तो ये एक्ट्रेसेस बला की खूबसूरत लगती हैं।

साड़ी ऐसा पहनावा है जो कि हर महिला को बेहद पसंद आता है। इसमें लुक काफी ग्लैमरस और सोफिस्टिकेटेड लगता है। साड़ी के संग अगर आपने सुंदर सी ज्वेलरी, मेकअप और हेयर स्टाइल पेयर अप कर ली है, तो आपका लुक किसी जन्नत की अप्सरा से कम नहीं लगता है। ऐसे में साड़ी एक पारंपरिक पहनावा है, जिसको आप किसी भी मौके पर स्टाइल कर सकती हैं। यदि आपको भी साड़ी पहनना पसंद है, तो आज हम आपको कुछ हसीनाओं के साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं। इनसे आप इंस्पिरेशन लेकर खुद को ट्रेडिशनल और अट्रैक्टिव बना सकती हैं। व्हाइट कलर की इन साड़ियों में आप परफेक्ट फैशन स्टेटमेंट सेट करती नजर आएंगी। आइए, देखें कुछ लेटेस्ट डिजाइन्स।

शिल्पा शेट्टी नेट साड़ी

shilpa shetty white saree

हाल में शिल्पा शेट्टी ने व्हाइट कलर की नेट फैब्रिक साड़ी में अपने ग्लैमरस लुक से इंटरनेट पर आग ला दी है। नेट साड़ी के संग पर्ल वर्क वाला हाल्टर नेक ब्लाउज बेहद शानदार मैच लग रहा है। उनकी इस साड़ी को मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। व्हाइट साड़ी के संग उन्होंने ओपन हेयर स्टाइल स्मॉल इयररिंग्स कैरी किए हैं। ऐसे में अभिनेत्री अपने ओवरऑल लुक से परफेक्ट फैशन स्टेटमेंट देती नजर आ रही हैं। आप भी किसी फंक्शन में या होली के मौके पर शिल्पा के लेटेस्ट साड़ी लुक को क्रिएट कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें: White Saree: डे पार्टी में व्‍हाइट साड़ी को स्‍टाइल करने के ये स्‍टाइल टिप्‍स आपके लिए होंगे बहुत मददगार

मानुषी छिल्लर ट्रांसपेरेंट पर्ल वर्क साड़ी

manushi chillar saree

अगर आप शाही और ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं तो मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर की व्हाइट ट्रांसपेरेंट पर्ल वर्क साड़ी आपके लुक में चार-चांद लगा देगी। ऐसी साड़ी नाइट फंक्शन के लिए परफेक्ट रहती हैं। इसके संग एक्ट्रेस ने डीप नेक वाला कोल्ड शोल्डर पर्ल वर्क ब्लाउज पहना है। ऐसे में उनका लुक और भी ज्यादा इन्हेंस हो रहा है। इस साड़ी के संग बोल्ड मेकअप रेड लिपस्टिक शेड जंच रहा है। व्हाइट साड़ी के संग आप भी सिल्वर नग वाली ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं।

आशना श्रॉफ जॉर्जेट एम्ब्रॉयडरी साड़ी

net white saree

अगर आप सिंपल और अट्रैक्टिव व्हाइट साड़ी पहनने की सोच रही हैं,तो आप इस तरह की ऑफ व्हाइट जॉर्जेट एम्ब्रॉयडरी वर्क साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। ऐसी साड़ी पहनने के बाद काफी फैशनेबल लुक देती हैं। प्लेन साड़ी के संग हेवी वर्क ब्लाउज का कॉम्बिनेशन परफेक्ट लगता है। साथ में आप कोई भी पर्ल या सिल्वर कलर का चोकर और स्टड इयररिंग्स से अपना लुक कंप्लीट कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें: इस तरह कैरी करेंगी सफेद साड़ी, दिखेंगी प्रिंसेस जैसी

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Instagram/shilpa shetty/manushi chillar/Aashna Shroff

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP