Sawan 2024: राजस्थानी अंदाज में सावन को बनाएं स्पेशल, ऐसे करें अपने लुक को क्रिएट

 सावन हर जगह मनाया जाता है। इन दिनों हर कोई अपने ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आता है। आप भी चाहें तो कुछ नया ट्राई करने के लिए राजस्थानी अंदाज में तैयार हो सकती हैं।

special fashion ideas in rajasthani style

त्योहार आते हैं, तो हम अपने लिए अलग-अलग तरह के कपड़ों की खरीदारी करते हैं। ऐसा इसलिए ताकि हम अच्छे से तैयार होकर बाहर निकलें तो हर कोई हमारी तारीफ करे। लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि हम एक जैसे कपड़ों को पहनकर बोर हो जाते हैं, जिसकी वजह हमें कुछ नया पहनने का मन अक्सर करता है। अगर आप भी कुछ नया और अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो इसके लिए आप राजस्थानी अंदाज में तैयार हो सकती हैं। इनकी ट्रेडिशनल लुक काफी खास और अच्छा होता है।

राजस्थानी लहंगा चोली करें वियर

Rajasthani lehenga choli

राजस्थान में एक ट्रेडिशनल लहंगा चोली होती है, जिसे लड़कियां अपनी शादी में पहनती हैं। यही लहंगा वो किसी खास पूजा या फंक्शन में भी पहनें नजर आती हैं। इसमें बूटा डिजाइन, दबका वर्क और जरकिन का काम होता है। इससे यह लहंगा हैवी लगता है। इसके ब्लाउज पर भी सेम डिजाइन किया जाता है। चुन्नी में गोटा वर्क ज्यादा किया जाता है। इसलिए यह पहनने के बाद अच्छी लगती है। आप भी इस बार सावन में इस राजस्थानी पोशाक को ट्राई कर सकती हैं। यह आजकल हर मार्केट में आसानी से मिल जाती है।

राजस्थानी ज्वेलरी करें वियर

Rajasthani jewellery style

राजस्थानी पोशाक की तरह उनकी ज्वेलरी भी खास होती है। इसमें आपको बाजूबंद, माथा पट्टी, बरोला, नथ, अद और बेसर मिलता है। यह सभी चीजें जब लहंगे के साथ पहनी जाती हैं, तो अच्छी लगती हैं। साथ ही, इससे लुक काफी सुंदर निकलकर आता है। इसके लिए आप किसी भी आर्टिफिशियल ज्वेलरी शॉप से शॉपिंग कर सकती हैं, जहां आपको अलग-अलग डिजाइन में यह सारी ज्वेलरी मिल जाएगी।

इसे भी पढ़ें: Partywear Midi Dress : पार्टी में नजर आना चाहती हैं स्टाइलिश तो वियर करें ये मिडी ड्रेस, इस तरह करें स्टाइल

राजस्थानी जूती करें वियर

Rajasthani juti style

अगर आपको पूरा लहंगा लुक अच्छे से क्रिएट करना है, तो इसके साथ राजस्थानी जूती को स्टाइल करें। जूती में आपको कई सारे अलग-अलग डिजाइन के ऑप्शन मिल जाएंगे। जिसे आप अपने लहंगे के साथ मिक्स मैच करके स्टाइल कर सकती हैं। इससे आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको कुछ नए लुक में तैयार होने का मौका मिलेगा।

इस बार सावन में ट्राई करें ये राजस्थानी अंदाज इसमें आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको कुछ अलग और नया पहनने को मिलेगा। इस बार ट्राई करें ये लुक।

इसे भी पढ़ें: सावन के मौके पर चाहती हैं स्टाइलिश लुक तो ग्रीन कलर ये शरारा सूट करें ट्राई

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Instagram/ Amazon

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP