3 Sargun Mehta Night Party Look: नाइट पार्टी के लिए क्रिएट करें सरगुन मेहता के ये लुक्स, देखें तस्वीरें

Sargun Mehta Party Look: टीवी एक्ट्रेस सरगुन मेहता के लुक्स सोशल मीडिया पर काफी वायरल रहते हैं। यही वजह है कि हर कोई इन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो करता नजर आता है।

sargun mehta night party looks ideas

टीवी एक्ट्रेस और पंजाबी म्यूजिक एल्बम में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाली सरगुन मेहता का हर लुक बेहद खास होता है। वह पंजाबी लुक से लेकर वेस्टर्न लुक में भी खूबसूरत दिखाई देती हैं। साथ ही, इनका स्टाइलिंग इतना खास होता है कि हर कोई इसे फॉलो करना पसंद करता है। यही वजह है कि इनके इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ते जा रहे हैं। अगर आपको भी नाइट पार्टी लुक के लिए कुछ नई डिजाइन के कपड़ों को स्टाइल करना है, तो इसके लिए आप सरगुन मेहत के लुक्स को रीक्रिएट कर सकती हैं। इससे आप सुंदर दिखेंगी।

बॉडीकोन शॉर्ट ड्रेस (BodyCone Short Dress)

आप अगर नाइट पार्टी के लिए कुछ यूनिक डिजाइन वाली ड्रेस को स्टाइल करने के बारे में सोच रही हैं, तो इसके लिए आप सरगुन मेहता के इस ड्रेस लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। इसमें उन्होंने मैटेलिक कलर वाली ड्रेस को स्टाइल किया है। इसमें सीक्वेंस और मैटेलिक स्टोन वर्क का इस्तेमाल किया गया है। ड्रेस को ऑफ शोल्डर डिजाइन में तैयार किया गया है। इस ड्रेस को कर्ण मल्होत्रा (Karn Malhotra) ने डिजाइन किया है। आप इस तरह की मिलती-जुलती ड्रेस को स्टाइल कर सकती हैं। मार्केट में ऐसे कलर में आपको काफी सारी बॉडीकोन ड्रेस के अलग-अलग डिजाइन मिल जाएंगे।

सरगुन मेहता का पार्टी लुक

अगर आप पार्टी में सरगुन मेहता की तरह स्कर्ट को स्टाइल करना चाहती हैं, तो इसके लिए आप बो स्टाइल टॉप और एम्ब्राइडरी वर्क वाली स्कर्ट को स्टाइल कर सकती हैं। इसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने ब्लैक बूट्स को स्टाइल किया है। आप भी इस तरह की ड्रेस को डिजाइनर से तैयार करवा सकती हैं। मार्केट में इस तरह की एम्ब्राइडरी वर्क के फैब्रिक कई सारे मिल जाएंगी। इसे स्टाइल करके आप लुक को परफेक्ट पार्टी लुक की तरह क्रिएट कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: शॉर्ट ड्रेसेस के साथ स्टाइल करें इस तरह के फुटवियर, लुक दिखेगा आकर्षक

सरगुन मेहता का ड्रेस लुक

नाइट पार्टी के लिए आप सरगुन मेहता के इस ड्रेस लुक को भी परफेक्ट तरीके से क्रिएट कर सकती हैं। इसमें उन्होंने ग्रे कलर की शॉर्ट ड्रेस को स्टाइल किया है, जिसमें नीचे की तरफ फ्रिल डिजाइन क्रिएट किया गया है। इसके साथ उन्होंने सेम कलर के बूट्स को स्टाइल किया है। आप इस तरह की ड्रेस को स्टाइल करके पार्टी में जा सकती हैं। इसमें आप पहले से ज्यादा खूबसूरत लगेंगी।

इस बार नाइट पार्टी में जाने से पहले सरगुन के ड्रेस लुक पर आप नजर डाल सकते हैं। इससे आपको ड्रेस किस तरह की खरीदनी है, इसका आइडिया मिल जाएगा। साथ ही, आपका लुक स्टाइलिश नजर आएगा।

इसे भी पढ़ें: स्टाइलिश लुक के लिए ये मैक्सी ड्रेस करें वियर

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP