herzindagi
saree designs of khushi kapoor looks

खुशी कपूर के इन साड़ी डिजाइन को समर वेडिंग में करें ट्राई

खुशी कपूर आजकल अपने लुक्स को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। आप भी इनकी तस्वीरों को देखकर अपने वेडिंग लुक्स के लिए आइडिया ले सकते हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-03-30, 18:30 IST

शादी चाहे किसी खास रिश्तेदार की हो या दोस्त कि अच्छा दिखना हर किसी को पसंद होता है। इस दिन में पहनने के लिए अक्सर हम बाजार से जाकर शॉपिंग करते हैं। साथ ही कई सारे अलग-अलग डिजाइन की साड़ी को खरीदते हैं ताकि जब हम इन्हें वियर करे तो लुक अच्छा लगे। साथ ही हम भी बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह सुंदर नजर आएं। इसके लिए आप खुशी कपूर के लुक्स से आइडिया ले सकती हैं, जिसके लिए उन्होंने काफी अच्छी साड़ी को वियर किया है। 

खुशी कपूर का पिंक साड़ी लुक

Khushi kapoor saree look

खुशी कपूर एथनिक से लेकर वेस्टर्न तक हर लुक में खूबसूरत लगती हैं। अगर आपको भी सबसे अलग दिखना पसंद है तो इसके लिए आप खुशी कपूर के इस पिंक साड़ी लुक को शादी में ट्राई कर सकती हैं। इसमें उन्होंने मिरर वर्क साड़ी को वियर किया है। इसे अर्पिता मेहता (Arpita Mehta) ने डिजाइन किया है। साथ ही इसके साथ मिनिमल ज्वेलरी को पहना है। मेकअप और हेयर को सिंपल रखा है। आप भी इस तरह की साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। कलर ऑप्शन अपने हिसाब से चूज करें और अच्छी एक्सेसरीज के साथ इस साड़ी लुक को परफेक्ट बनाएं।

खुशी कपूर का पर्पल साड़ी लुक

Khusi kapoor purple saree

अगर आपको हैवी साड़ी शादी में पहनना पसंद है तो इसके लिए आप खुशी कपूर के इस लुक को ट्राई कर सकती हैं। इसमें उन्होंने जरी वर्क सिल्क साड़ी को वियर किया है। इसमें जो सबसे ज्यादा काम किया है वो पल्लू पर है। जिससे यह साड़ी हैवी लग रही है। इस साड़ी को अनीता डोगरे (Anita Dongre) ने डिजाइन किया है। लेकिन आप ऐसी साड़ी को मार्केट से भी जाकर खरीद सकती हैं। साथ ही अलग-अलग पैटर्न को ट्राई कर सकती हैं। (साड़ी डिजाइन)

इसे भी पढ़ें: साड़ी के इन खास डिजाइंस में आप दिखेंगी लंबी

खुशी कपूर का लहंगा साड़ी लुक

Khusi kapoor blue saree

स्टाइलिश लुक क्रिएट करने के लिए आप लहंगा साड़ी को इस समर सीजन में वियर कर सकती हैं। खुशी कपूर ने इसी तरीके की साड़ी को वियर किया है। इसमें उन्होंने कट वर्क डिजाइन की लहंगा साड़ी को पहना है। जिसे (RITIKA MIRCHANDANI) ने डिजाइन किया है। आप इसे इस बार वियर कर सकती हैं। इसमें भी आपका लुक अच्छा लगेगा।

खुशी कपूर के इन लुक्स को आप भी कर सकती हैं ट्राई कर सकती हैं। इसमें लुक्स भी अच्छा लगेगा। साथ ही आपको नए डिजाइन की साड़ी वियर करने का मौका मिलेगा। (फैंसी साड़ी डिजाइन)

इसे भी पढ़ें: रोजाना पहनने के लिए साड़ी के ये डिजाइंस रहेंगे बेस्ट, देखें तस्वीरें

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।