अगर पाना चाहती हैं ट्रेडिशनल लुक तो ट्राई करें सारा तेंदुलकर के ये आउटफिट्स, देखें लुक्स

अगर आप ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं तो सारा तेंदुलकर द्वारा पहने गए आउटफिट्स से आइडिया ले सकती हैं और इस तरह के आउटफिट्स आप शादी या किसी खास मौके पर पहन सकती हैं। 

sara tendulkar inspired outfits idea for traditional look

शादी में परफेक्ट नजर आना हर महिला को पसंद है और यही वजह है कि महिलाएं इस मौके पर बेस्ट आउटफिट की तलाश में होती हैं। बाजार में आपको कई कलर और डिजाइन ऑप्शन में आउटफिट मिल जाएंगे। लेकिन, अगर आप परफेक्ट ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं तो आप सारा तेंदुलकर के लुक से आइडिया ले सकती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको सारा तेंदुलकर के लुक दिखा रहे हैं और इन लुक से आप शादी में पहनने के लिए आउटफिट आइडिया ले सकती हैं।

ब्लैक सीक्वेंस वर्क लहंगा साड़ी

Black sequence work lehenga saree

अगर आप शादी में साड़ी पहनने की सोच रही हैं तो आप सारा तेंदुलकर की तरह लहंगा साड़ी का चुनाव कर सकती हैं। इस लहंगा साड़ी को डिजाइनर मोनिका शाह ने डिजाइन किया है और ये ब्लैक कलर में है। इस साड़ी में हैवी सीक्वेंस वर्क किया हुआ है साथ ही इसमें एम्ब्रायडरी वर्क भी किया हैं।

शादी में पहनने के लिए ये आउटफिट बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं है। वहीं इस तरह के आउटफिट के साथ आप सिल्वर कलर की ज्वेलरी वियर कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:शादी में दिखना है खास तो ये सिल्क साड़ी आएंगी आपके काम, जानें कैसे करें स्टाइल?

पार्ल्स और सेक्विन वर्क लहंगा

Pearls and Sequin Work Lehenga sara

शादी में बेस्ट नजर आने के लिए आप इस तरह का लहंगा भी वियर कर सकती हैं। इस लहंगे में पर्ल और सेक्विन वर्क किया गया है। ये फ्लोरल पैटर्न में है। वहीं इस लहंगे में हैवी एम्ब्रायडरी वर्क भी किया गया है। इस लहंगे को सीमा गुजराल ने डिजाइन किया है और इस तरह के लहंगे के साथ आप सिंपल नेकलेस वियर कर सकती हैं।

यह लहंगा आपको कई सारे कलर के ऑप्शन में मार्केट में मिल जाएंगे साथ ही आप इसे किसी डिजाइनर की मदद से सिलवा सकती हैं।

मिररवर्क लहंगा

Mirrorwork Lehenga

अगर आप भीड़ से अलग नजर आना चाहती हैं तो आप इस तरह का मिरर वर्क लहंगा भी वियर कर सकती हैं। इस लहंगे में जहां मिरर वर्क किया हुआ हैं तो वहीं इस लहंगे में एम्ब्रॉयडरी भी की गई है। इस लहंगे के साथ मिरर वर्क वाली ज्वेलरी ज्व्लेरी वियर कर सकती हैं।

ऐसे लहंगे आप बाजार से खरीद सकती हैं साथ ही डिजाइनर की मदद भी आप ये आउटफिट डिजाइन करवा सकती हैं।इसे भी पढ़ें:पेपर सिल्क साड़ी के ये डिजाइंस गर्मियों के लिए हैं बेस्ट

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- instagram (Sara Tendulkar)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP