बदलते दौर में आजकल रेडीमेड साड़ियों का ज्यादा चलन है, लेकिन फिर भी हम साड़ी को ड्रेप करना ज्यादा पसंद करते हैं। आजकल सेलेब्रिटी लुक्स को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इसे आप अपनी बॉडी के अनुसार कस्टमाइज भी करवा सकते हैं।
आजकल की बात करें तो बॉलीवुड एक्ट्रेस संजीदा शेख के साड़ी लुक्स को काफी पसंद किया जा रहा है। तो चलिए आज हम आपको दिखाने और बताने वाले हैं संजीदा शेख के कुछ स्टाइलिश साड़ी लुक्स जिन्हें आप आसानी से रीक्रिएट कर सकती हैं। साथ ही बताएंगे इन्हें स्टाइल करने के कुछ खास टिप्स-
पेस्टल कलर साड़ी

खासकर दिन के किसी फंक्शन के लिए इस तरह का सटल कलर कॉम्बिनेशन बेस्ट रहेगा। मैडजीन ब्रांड ने इस खूबसूरत साड़ी को डिजाइन किया है। इस तरह के लुक में आप बालों के बने बन में गजरा लगाना बिल्कुल भी न भूलें।
HZ Tip: इस तरह के लुक के साथ में आप पर्ल ज्वेलरी को स्टाइल करें।
इसे भी पढ़ें: 50 Plus Fashion: 50 की उम्र के बाद दिखना है स्टाइलिश तो एक्ट्रेस भाग्यश्री के इन साड़ी लुक्स को करें ट्राई
बॉर्डर वर्क साड़ी
सिंपल डिजाइन वाली केवल बॉर्डर वरदक साड़ियों को आजकल काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। ग्रे कलर की इस साड़ी को डिजाइनर ब्रांड डॉली जे ने डिजाइन किया है। नाइट पार्टी लुक के लिए यह इंग्लिश कलर बेस्ट रहेगा।
HZ Tip: इस तरह की साड़ी के साथ में स्लीक बन हेयर स्टाइल बेस्ट रहेगा।इसे भी पढ़ें:Sequin Border Saree: फुल की जगह केवल बॉर्डर पर सीक्वेन वर्क वाली इन साड़ी डिजाइंस में दिखेंगी स्टाइलिश
सिल्क साड़ी डिजाइन
सिल्क की साड़ियां एवरग्रीन फैशन ट्रेंड में रहती है। इस सटल लुक साड़ी को डिजाइनर सागरिका राइ ने डिजाइन किया है। इस तरह के सिल्क साड़ी लुक में जान डालने के लिए आप स्लीवलेस स्कूप नेक ब्लाउज डिजाइन को चुन सकते हैं।
HZ Tip: इस तरह के लुक में आप टेम्पल ज्वेलरी को पहन सकती हैं।
अगर आपको संजीदा शेख के साड़ी लुक्स और इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों