Salwar Ke Poncho Designs: जब भी हम रेडीमेड सूट या कपड़ा लेकर सूट तैयार करवाते हैं, तो इसके साथ पहनने वाली सलवार अक्सर हम प्लेन खरीद लेते हैं। लेकिन आजकल प्लेन का ट्रेंड बंद हो गया है। आप अपनी सलवार के पोंचो में डिजाइन क्रिएट करा सकती हैं। इससे आपकी पैंट के नीचे के हिस्से में एक डिजाइन बनाया जाएगा। इससे आपका सूट भी पहनने के बाद अच्छा लगेगा। चलिए आपको बताते हैं किस तरह के डिजाइन को आप क्रिएट करा सकती हैं।
सलवार के पोंचे पर डिजाइन बनाने से आपके पैर के पास भी कपड़े पर डिजाइन दिखाई देता है। ऐसे में आपका आउटफिट अट्रैक्टिव नजर आता है। इसलिए आपको इसे डिजाइन करवाना चाहिए। इसे आप कपड़ा लेकर सिलवाएं और टेलर से डिजाइन पसंद करके तैयार करवाएं।
आप अपनी सलवार के लिए इस फोटो में नजर आने वाले पोचो डिजाइन को क्रिएट करा सकती हैं। इस तरह को पोचो में नीचे की तरफ गोटा वर्क किया जाता है। इससे पोचों का डिजाइन देखने के साथ-साथ पहनने के बाद अच्छा लगता है।
अगर आपको लग रहा है की आपकी सलवार प्लेन नजर आ रही है, तो ऐसे में आप लेस का इस्तेमाल करके इसमें डिजाइन को क्रिएट करें। इसके लिए आपको पहले जिस तरह का डिजाइन सलवार में बनवाना है उसे क्रिएट करवाना है। इसके बाद इसमें चारों तरफ लेस को लगाना है। इससे आपकी प्लेन सलवार का डिजाइन ही बदल जाएगा।
आप अपने सलवार को हैवी लुक देने के लिए इसके पोंचे में स्टोन वर्क करा सकती हैं। स्टोन वर्क से पोंचो और भी अच्छा लगेगा। इससे अगर आपका ऊपर का सूट प्लेन है, तो इसमें हैवी टच देगा। इसके लिए आप ऑनलाइन डिजाइन को पसंद करें। इसके बाद टेलर से इसे तैयार करवाएं।
आप सलवार के डिजाइन को अट्रैक्टिव बनाने के लिए प्लीट्स डिजाइन को क्रिएट करा सकती हैं। इस तरह के डिजाइन वाली सलवार कुर्ते के साथ अच्छी लगेगी। इसे आपकी सलवार अट्रैक्टिव नजर आएगी। इसके लिए बस आपको टेलर को डिजाइन दिखाना होगा।
इसे भी पढ़ें: Printed Suit Designs: ऑफिस में पहनें ऐसे प्रिंटेड सलवार-सूट, कंफर्ट के साथ मिलेगा स्मार्ट लुक
आप अपने सलावर के पोंचे में कटवर्क वाला डिजाइन क्रिएट करवाएं। इससे आपकी सलवार अच्छी नजर आएगी। साथ ही, आपका कुर्ता सेट अच्छा लगेगा। इसे बनाने के लिए आपको बस डिजाइन की तस्वीर दिखानी होगी। इससे आपके सलवार में पोंचे के डिजाइन को क्रिएट करने में आसानी हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें: ये 5 लेटेस्ट सलवार के डिजाइंस की मदद से कुर्ती लुक को बनाएं स्टाइलिश
इस बार इन 4 तरह के पोंचो डिजाइन को क्रिएट करवाएं। इससे आपके आउटफिट को नया टच मिलेगा। साथ ही, आपका सूट लुक अट्रैक्टिव दिखाई देगा।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Myntra, Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।