पार्टी में अच्छा दिखना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए हम अक्सर कुछ ऐसे डिजाइन के आउटफिट को स्टाइल करते हैं, जिन्हें हम अक्सर स्टाइल कर लेते हैं। इसी वजह से लुक एक जैसा ही नजर आता है। ऐसे में बेस्ट है कि आप कुछ अलग डिजाइन वाले आउटफिट को वियर करें। इसके लिए आप एक्ट्रेस के लुक्स से आइडिया ले सकती हैं। राशा थदानी इनमें से एक हैं। आप इनके लुक्स से आइडिया ले सकती हैं और लुक को खूबसूरत बना सकती हैं। चलिए आपको दिखाते हैं किस तरह के लुक्स में आप खूबसूरत नजर आएंगी।
स्टोन वर्क लहंगा लुक
View this post on Instagram
अगर आपको रिसेप्शन पार्टी के लिए आउटफिट खरीदना है, तो इसके लिए राशा थदानी के इस फोटो पर नजर डाल सकते हैं। इसमें वो बेहद स्टाइलिश और खूबसूरत नजर आ रही हैं। इसमें उन्होंने स्टोन वर्क वाले लहंगे को वियर किया है। सके ब्लाउज से लेकर नीचे के लहंगे में भी स्टोन वर्क का काम किया है। इससे लुक बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है। आप भी इसे ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के लहंगे को बिना चुनरी के स्टाइल करें। साथ में मिनिमल ज्वेलरी पहनें। इसे आपका लुक पहले से ज्यादा खूबसूरत नजर आएगा। इस लहंगे को मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। आप फैब्रिक लेकर अपने टेलर से तैयार करा सकती हैं।
को ऑर्ड सेट करें वियर
View this post on Instagram
आप एक्ट्रेस की तरह नाइट पार्टी के लिए इस तरह के को ऑर्ड सेट को वियर कर सकती हैं। इस तरह के सेट के साथ आपका लुक और भी ज्यादा अट्रैक्टिव नजर आएगा। साथ ही, आपका लुक और भी ज्यादा खूबसूरत लगेगा। इसमें आपको प्लेन डिजाइन वाला आउटफिट मिलेगा। आप चाहें तो प्रिंटेड ऑप्शन को ट्राई कर सकती हैं, जिसके साथ आप सिंपल ज्वेलरी और पूरा लुक क्रिएट कर सकती हैं। इससे आप और भी ज्यादा सुंदर नजर आएंगी।
इसे भी पढ़ें: Actresses Black Dresses Looks: दोस्त की बैचलर पार्टी में दिखेंगी बस आप, पहनें हसीनाओं जैसी ऑल ब्लैक स्टनिंग ड्रेसेस
साड़ी लुक करें क्रिएट
View this post on Instagram
पार्टी में सुंदर दिखने के लिए जरूरी नहीं की आप वेस्टर्न आउटफिट को ही स्टाइल करें। आप फ्रील वाली साड़ी भी पहन सकती हैं। इससे भी लुक बेहद खूबसूरत नजर आएगा। साथ ही, आप सबसे अलग नजर आएंगी। इस तरह की साड़ी में आप वर्क अपनी पसंद का ले सकती हैं। कलर भी आप अपनी पसंद के हिसाब से चूज कर सकती हैं और इसे स्टाइल कर सकती हैं। इसे आप अच्छी नजर आएंगी।
इसे भी पढ़ें: नाइट पार्टी में हो रही हैं शामिल और चाहती हैं स्टाइलिश लुक तो वियर करें ये वूलेन शॉर्ट ड्रेस, इस तरह करें स्टाइल
एक्ट्रेस की तरह खूबसूरत दिखना है, तो अपने आउटफिट पर ध्यान देना पड़ेगा। तभी आप पार्टी में सबसे अलग और खूबसूरत नजर आएंगी। साथ ही, आपका लुक अट्रैक्टिव दिखाई देगा।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Instagram, Rasha Thadani
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों