रणवीर सिंह की पत्नी दीपिका शादी के बाद पहली बार लाल रंग के खूबसूरत जोड़े में नजर आईं। नई नवेली दुल्हन पर लाल रंग बहुत ही सुंदर लगता है। दीपिका पादुकोण ने भी शादी के बाद लाल रंग का जोड़ा पहना है। इस लाल रंग के जोड़े में दीपिका पादुकोण का चेहरा देखने के लिए ‘दीपवीर’ के फैंस तरस रहे हैं। साल पहले शुरू हुआ प्यार आज अपने मुकाम पर पहुंच गया है। इटली के लेक कोमो की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसे देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि इन खूबसूरत नजारों के बीच में दीपिका-रणवीर का हमेशा के लिए एक-दूजे का होने जाने का नजारा कितना खूबसूरत रहा होगा।
दीपिका कई बार हुईं इमोशनल
शादी ही नहीं दीपिका पादुकोण की संगीत सेरेमनी भी काफी यादगार रही। रणवीर ने संगीत सेरेमनी के मौके पर कुछ ऐसा किया जिससे दीपिका पादुकोण की आंखें भर गईं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण 14 नवंबर को शादी के बंधन में बंध गए। 15 नवंबर को सिंधी रीति रिवाजों के साथ भी रणवीर और दीपिका ने शादी की। दोनों की शादी में शरीक होने वाले ज्यादातर मेहमान उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार हैं।
एक दिन का किराया 24 लाख रुपये
मीडिया सूत्रों की मानें तो जहां शादी हो रही है उस लग्जरी प्रोपर्टी में एक कमरे का न्यूनतम किराया 400 यूरो मतलब करीब 33,000 रुपये है। इस प्रॉपर्टी में 75 कमरे हैं और इस हिसाब से देखें तो दीपिका रणवीर रोजाना प्रॉपर्टी के किराए के रूप में 24,75,000 रुपये खर्च कर रहे हैं। एक हफ्ते के लिए दोनों 1,73,25,000 रुपये किराए में खर्च करेंगे।
Read more: रणवीर की इन बातों पर दीपिका की आंखें भर आईं, ऐसी रही ‘दीपवीर’ की संगीत सेरेमनी
DeepVeer मेहंदी और संगीत
13 नवंबर को ‘दीपवीर’ की संगीत और मेहंदी सेरेमनी की धूम रही। दीपिका पादुकोण अपनी संगीत सेरेमनी में काफी इमोशनल हो गईं। मीडिया सूत्रों की मानें तो इस मौके पर दीपिका और रणवीर काफी खूबसूरत नजर आ रहे थे। खबर है कि सगाई के मौके पर जब दोनों ने अंगूठियां बदलीं तो दीपिका इमोशनल हो गईं। दीपिका की आंखें नम हो गई और यह नजारा देख कर वहां मौजूद सभी गेस्ट भी इमोशनल हो गए।
दीपवीर के संगीत फंक्शन में पंजाबी सिंगर हर्षदीप कौर ने अपने कई हिट गाने गाए। इनमें मनमर्जियां, कबीरा और दिलबरो शामिल थे।
सके अलावा मेहंदी नी मेहंदी, काला शा काला, मेहंदी है रचने वाली, गुड़ नाल इश्क मिठा जैसे ट्रैक बजे। ऐसी खबर है कि रणवीर ने दीपिका के लिए गुंडे फिल्म का गाना ‘तूने मारी एंट्री’ पर डांस किया।
मेहमानों का खास स्वागत
मीडिया सूत्रों के अनुसार दीपवीर की शादी में आने वाले मेहमानों का स्वागत खास अंदाज में किया जा रहा है। शादी में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का स्वागत एक हाथ से लिखे कार्ड के द्वारा किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक सभी मेहमानों को स्वागत करने का यह अंदाज पसंद आया है।
Read more: दीपिका और रणवीर की ये 5 रोमांटिक तस्वीरें जिन्हें बार-बार देखना चाहेंगी आप
दीपिका और रणवीर लव स्टोरी
एक इंटरव्यू में रणवीर के बारे में पूछने पर दीपिका पादुकोण को कहते सुना गया कि रणवीर एक एनर्जी से भरपूर इंसान होने के अलावा भी बहुत कुछ हैं। दीपिका की मानें तो वह यह सुनकर अब पक चुकी हैं कि लोगों को रणवीर की गजब की एनर्जी से बेहद प्यार है जबकि उनमें इसके अलावा भी बहुत कुछ है। दीपिका पादुकोण का मानना है कि रणवीर ना केवल एक अच्छे इंसान हैं बल्कि उनका काफी बड़ा दिल भी है।
रणवीर किसी के सामने रोने से भी नहीं डरते क्योंकि वह बेहद इमोशनल और सेंसिटिव इंसान हैं और उनकी इसी बात से दीपिका को काफी प्यार है। रणवीर की यही खूबी दीपिका की मानें तो उन्हें असल मायनों में खास बनाती है।
DeepVeer रिसेप्शन पार्टी
इटली में 15 नवंबर की शादी के बाद रणवीर और दीपिका इंडिया में दो रिसेप्शन पार्टी देंगे। मुंबई रिसेप्शन 28 नवंबर को होटल ग्रैंड हयात में होगा जो कि रात 8 बजे से शुरू होगा। ये रिेसेप्शन पार्टी रणवीर सिंह के माता-पिता की तरफ से रखी गई है। वहीं 21 नवंबर को दीपिका के होमटाउन बेंगलुरु में रिसेप्शन पार्टी होगी जिसे दीपिका के माता-पिता होस्ट करेंगे।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों