herzindagi
kiara stunning look main

रमजान में कियारा आडवाणी के इन स्टाइलिश लुक्स से लीजिए इंस्पिरेशन

अगर आप रमजान के पाक महीने में स्टाइलिश लुक में नजर आना चाहती हैं तो बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के इन लुक्स से लें इंस्पिरेशन।
Editorial
Updated:- 2020-04-30, 18:07 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की फिल्म कबीर सिंह 2019 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शुमार रही थी। साल 2014 में कियारा ने फिल्म Fugly के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था। महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक फिल्म M.S. Dhoni: The Untold Story में वह साक्षी धोनी के किरदार में काफी इंप्रेसिव लगी थीं। आखिरी बार कियारा नेटफ्लिक्स फिल्म गिल्टी में नजर आई थीं, जो यौन हिंसा पर आधारित थी। जल्द ही कियारा भूलभुलैया 2 में नजर आएंगी और इसमें उनके साथ कार्तिक आर्यन की जोड़ी नजर आएगी। लॉकडाउन से पहले कियारा लखनऊ में शूटिंग कर रही थीं, लेकिन कोरोना वायरस के इन्फेक्शन के चलते शूटिंग कैंसिल हो गई और वह मुंबई वापस लौट गईं। अपनी फिल्मों के साथ-साथ कियारा अपने ग्लैमरस लुक्स के लिए भी काफी चर्चित रहती हैं। रमजान का पवित्र महीना शुरू हो चुका है। इस मौके पर महिलाएं अपने बेस्ट लुक्स में नजर आने की चाहत रखती हैं। अगर आप इस समय में स्टाइलिश लुक्स में नजर आना चाहती हैं तो बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।  

पिंक शरारा लगेगा खूबसूरत

ramadan fashion kiara

अगर आपको पिंक कलर भाता है और आप शरारे के साथ एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं तो आप पिंक और व्हाइट कलर का डाई-टाई वाला शरारा ट्राई कर सकती हैं। अगर कियारा आडवाणी के इस लुक की बात करें तो यहां उन्होंने वी नेक वाला ब्लाउज पहना है, जिसका Shell Border उन्हें डिफरेंट लुक दे रहा है। शरारा पैंट में भी मैचिंग Shell Border उनके इस लुक को क्लासी बना रहे हैं। उस पर फ्लोई श्रग भी उन्हें काफी खूबसूरत लुक दे रहा है।

इसे जरूर पढ़ें: फैशन डिजाइनर सब्यासाची मुखर्जी ने बताया, क्यों उनकी ड्रेसेस हैं इतनी महंगी

ऑफ व्हाइट कलर वाला हैवी लंहगा

kiara beautiful looks

अगर आप फेस्टिवल के दौरान ब्राइट लुक पाना चाहती हैं तो आप कियारा के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। यहां कियारा ने हैवी एंब्रॉएड्री वाला ऑफ व्हाइट लहंगा पहना है। इस लहंगे के साथ उन्होंने ऑफ शोल्डर ब्लाउज की पेयरिंग की है। साथ में मैचिंग दुपट्टा भी उनके लुक को ग्लैमरस बना रहा है। इस लुक के साथ कियारा ने लाइट मेकअप किया है। उनका जू़ड़ा और गले का नेकलेस उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। 

इसे जरूर पढ़ें: सब्यसाची मुखर्जी ने बताया, आकाश अंबानी का इंस्टाग्राम पर है सीक्रेट अकाउंट, जिसे आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा करते हैं फॉलो 

इंडो वेस्टर्न ड्रेस में खिली-खिली नजर आएंगी आप

 

 

 

View this post on Instagram

Muse for life❤️@manishmalhotra05❤️

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani) onDec 20, 2019 at 5:15am PST

 

अगर आप इस रमजान सीजन में अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं तो कियारा की इस ड्रेस से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। यहां कियारा आडवाणी ने शियर टॉप और स्कर्ट की पेयरिंग की है। ओवरऑल एंब्रॉएड्री वाली इस ड्रेस में वह स्टनिंग लुक दे रही हैं। इस ड्रेस के साथ उनकी केप भी उन्हें क्लासी लुक दे रही है। 

 

क्लासिक शरारा लुक भी खूबसूरत

kiara advani fashion

अगर आप अपना लुक ट्रडीशनल रखना चाहती हैं तो कियारा के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। यहां कियारा ने आइवरी व्हाइट कलर का शरारा पहना है, जिस पर एंब्रॉएड्री और शियर दुपट्टा काफी ग्लैमरस लुक दे रहा है। इस ड्रेस के साथ कियारा का मैचिंग नेकलेस और हल्का मेकअप भी उन्हें स्टनिंग लुक दे रहा है। 

 

मोटिफ प्रिंट वाले सूट 

kiara advani fashion sal

अगर आप सादगी में सुंदरता पाना चाहती हैं तो इसके लिए आपको बहुत ज्यादा कढ़ाई वाली हैवी ड्रेस पहनने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आप कियारा के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। यहां कियारा ने मोटिफ प्रिंट वाला व्हाइट सलवार सूट पहना है। अपने इस एयरपोर्ट लुक में कियारा स्मार्ट लुक दे रही हैं। समर्स के लिहाज से यह लुक कैरी करना बेहद आसान है।

अगर आपको यह खबर अच्छी लगी तो इसे जरूर शेयर करें। अपने चहेते सेलेब्स के फैशन और स्टाइल से बारे में अपडेट्स पाने के लिए विजिट करती रहें हरजिंदगी।

Image Courtesy: Viral Bhayani, Instagram(@kiaraaliaadvani) 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।