रमजान का महीना आते ही हर तरफ इबादत करते लोग नजर आते हैं। अल्लाह को याद करते हैं और सबसे लिए दुआएं मांगते हैं। वहीं शाम के समय अपने खास रिश्तेदारों या दोस्तों के साथ मिलकर रोजा खोलते हैं। इसके लिए कई जगह पर खास पार्टी भी रखी जाती है। जिसे इफ्तार पार्टी कहते हैं। इसमें हर कोई अच्छे से तैयार होकर पहुंचता है, और पार्टी को एन्जॉय करता है। अगर आप भी इस पार्टी में खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो इसके लिए जन्नत जुबैर के लुक्स को रीक्रिएट कर सकती हैं। इससे आप खूबसूरत नजर आएंगी। चलिए आपको बताते हैं किस तरह से आप लुक को क्रिएट करेंगी।
जन्नत जुबैक का गोल्डन बॉर्डर वर्क साड़ी लुक (Golden Border Work Saree Look)
खूबसूरत दिखने के लिए आप जन्नत जुबैक के इस साड़ी लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। इसमें उन्होंने बेहद खूबसूरत व्हाइट साड़ी जिसमें गोल्डन बॉर्डर वर्क हुआ है। उसे स्टाइल किया है। आप भी इसी तरह की साड़ी को स्टाइल करके लुक को परफेक्ट बना सकती हैं। इससे आप भी इनकी तरह लाइट वर्क वाले कपड़े में अच्छी नजर आएंगी। साथ में स्टोन ज्वेलरी और मेकअप लुक को सिंपल रखा है। इसे स्टाइल करके आप इफ्तार पार्टी में जा सकती हैं। इसे अच्छे से एन्जॉय कर सकती हैं।
जन्नत जुबैक का अनारकली सूट लुक (Jannat Zubair Suit Look)
अगर आपको भी फ्लोर लेंथ सूट पहनने पसंद है, तो ऐसे में आप जन्नत के इस लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। इसमें उन्होंने बेहद खूबसूरत सूट को स्टाइल किया है। जिसे ऑरेंज कलर से तैयार किया गया है। ऊपर की कोई में एम्ब्राइडरी वर्क और नीचे पूरा सूट प्लेन रखा है। इसके साथ दुपट्टे पर पतला बॉर्डर वर्क दिया गया है। आप भी इस तरह के सूट को इफ्तार पार्टी में स्टाइल कर सकती हैं। आप भी खूबसूरत नजर आएंगी।
इसे भी पढ़ें: इन एक्ट्रेस के लुक्स को रीक्रिएट कर बनाएं रमजान को यादगार, हर कोई करेगा आपकी तारीफ
जन्नत जुबैक का सिंपल व्हाइट कुर्ता सेट लुक
आप सिंपल लेकिन एलिगेंट लुक के लिए जन्नत जुबैक के इस सिंपल व्हाइट कुर्ता सेट लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। इसमें आप भी अच्छी नजर आएंगी। इसके किसी तरह की कोई एम्ब्राइडरी वर्क नहीं किया गया है। इसे सिंपल डिजाइन के साथ तैयार किया गया है। साथ ही, ज्यादा मेकअप और हेयर स्टाइल नहीं है। इसलिए ये अच्छा लग रहा है। आप भी इस तरह के आउटफिट लुक को क्रिएट कर सकती हैं। सुंदर के साथ-साथ आपका लुक भी सबसे अलग दिखाई देगा।
Hina Khan Suit Looks: इफ्तार पार्टी में हिना खान जैसे अट्रैक्टिव सूट करें स्टाइल, लुक दिखेगा माशाल्लाह
इसे भी पढ़ें: इस बार ट्राई करें जन्नत जुबैक के ये लुक्स। इस तरह के लुक्स इफ्तार पार्टी में अच्छे लगते हैं। साथ ही, आप भी सबसे अलग नजर आएंगी।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Instagram/ Jannat Zubair
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों