रमजान का महीना शुरू हो गया है और इस दौरान रमजान के महीने में होने वाली इफ्तार पार्टी को लेकर अधिकतर महिलाएं काफी उत्सुक रहती हैं, लेकिन कई बार पार्टी के हिसाब से आउटफिट नहीं होने की वजह से कुछ महिलाएं काफी उदास हो जाती है। अगर आप भी रमजान के महीने में होने वाली इफ्तार पार्टी में क्या पहने इस बात को लेकर काफी कंफ्यूज है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेस के ऐसे इंस्पायर्ड लुक बताएंगे, जिसे रीक्रिएट कर आप अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती है। आइए जानते हैं उन आउटफिट के बारे में।
फातिमा सना शेख का शरारा सूट
रमजान के महीने में पहनने के लिए अगर आप शरारा सेट देख रही है, तो फातिमा सना शेख का ये शरारा आउटफिट आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। आप इस रमजान के महीने में शरारा पहनकर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। फातिमा का यह आउटफिट न सिर्फ आपको फैशनेबल लुक देगा, बल्कि इसमें आप कंफर्टेबल भी महसूस करेगी। आप इस शरारा सेट के साथ कानों में झुमके भी पहन सकती हैं। आप इस ड्रेस को ऑनलाइन खरीद सकती है या फिर आप इसे बनवा भी सकती हैं।
हुमा कुरैशी का ग्रीन वेलवेट सूट
रमजान के महीने में होने वाली इफ्तार पार्टी पर आप अपने आप को मॉडर्न और स्टाइलिश लुक देने के लिए हुमा कुरैशी के इस ग्रीन वेलवेट थ्री पीस सूट को रीक्रिएट कर अपनी खूबसूरती में रंग भर सकती है। यह सूट आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। इस सूट में आपको देखकर घर में मौजूद हर एक शख्स आपकी तारीफ करेगा। आप इस सूट को अपनी साइज के हिसाब से बनवा सकती हैं या आप इसे ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं। इस सूट के साथ आप बालों का बन बना सकती हैं।
यह भी पढ़ें:Kaftan Suit Set Designs: रहना है कम्फर्टेबल तो वियर करें जार्जेट काफ्तान सूट सेट, देखें डिजाइंस
हिना खानकाफ्तान ड्रेस
हिना खान अपने हर आउटफिट में बेहद खूबसूरत लगती है। ऐसे में आप रमजान के दौरान उनके इस नेवी ब्लू कलर के काफ्तान को बनवा कर या ऑनलाइन खरीद कर पहन सकती हैं। यह आपको स्टाइलिश लुक देने में मदद करेगा। आप इस सूट के साथ मैचिंग ज्वैलरी या फिर गोल्डन एसेसरीज के साथ अपने लुक को पूरा कर सकती हैं। आप चाहे तो इस सूट के साथ टी शेप सैंडल भी वियर कर सकती है।
जरीन खान का धोती कुर्ता सेट
अगर आप भीड़ से हटकर दिखाना चाहती हैं और इफ्तार पार्टी में हर एक शख्स से तारीफ सुनना चाहती हैं, तो आप जरीन खान के इस धोती कुर्ता सेट लुक को भी रीक्रिएट कर सकती हैं। आप इस ड्रेस को ऑनलाइन खरीद सकती हैं या फिर आप इसे मार्केट से कपड़ा लाकर अपनी साइज के हिसाब से बनवा भी सकती हैं। जरीन खान की इस इंडो वेस्टर्न ड्रेस को पहनकर आप भी अपना जलवा बिखेर सकती हैं।
यह भी पढ़ें:काफ्तान की शॉपिंग करने के लिए इन मार्केट्स का लगाएं चक्कर
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit: Instagram/heena khan/huma qureshi/zareen khan/fatima sana shaikh
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों