herzindagi
Radhika looks for women

Anant-Radhika Pre Wedding Looks: प्री-वेडिंग फंक्शन के तीसरे दिन इस तरह के लुक्स में नजर आईं अंबानी लेडीज

 अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री वेडिंग फंक्शन के तीसरे दिन अंबानी लेडीज का लुक सबसे अलग और खूबसूरत नजर आया। हर किसी ने इसके लिए गोल्डन कलर आउटफिट को स्टाइल किया।
Editorial
Updated:- 2024-03-04, 12:17 IST

अंबानी फैमिली का ये ग्रैंड प्री वेडिंग फंक्शन जारी है। हर कोई इवेंट में पहुंचने के लिए लगातार पहुंच रहे हैं। इस इवेंट के तीसरे दिन हर कोई खूबसूरत गोल्डन कलर थीम को फॉलो करता हुआ नजर आया। वहीं अंबानी लेडीज ने भी गोल्डन कलर को चूज किया और अलग-अलग आउटफिट को स्टाइल किया। इस सभी लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिन्हें देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। चलिए आपको बताते हैं कि किसने किस आउटफिट को स्टाइल किया।

अंबानी लेडीज का तीसरे दिन का लुक

राधिका मर्चेंट का लुक

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dolly Jain 🇮🇳 (@dolly.jain)

राधिका ने इस खास इवेंट के लास्ट डे के लिए Tarun Tahiliani के लहंगा साड़ी को वियर किया। इसमें हैंड प्रिंट से काम किया गया है। जिसके लिए सिल्वर और रोज गोल्ड कलर को चूज किया गया। इसमें जो एम्ब्राइडरी हुई है उसमें रेशम के धागे का इस्तेमाल किया गया है। जिससे इसमें जाली तैयार की गई हैं। इसके साथ उन्होंने दुप्टा स्टाइल किया है। जिसमें सेम वर्क को किया गया है। इस पूरी साड़ी को डॉली जैन ने स्टाइल करवाया है। 

नीता अंबानी का लुक

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Manish Malhotra (@manishmalhotra05)

नीता अंबानी ने इवेंट के तीसरे दिन साड़ी स्टाइल की। इस साड़ी को Designer Manish Malhotra ने डिजाइन किया है। इस साड़ी को सिल्क फैब्रिक से तैयार किया गया है। जिसमें ट्रेडिशनल जरदोजी वर्क को किया गया है। साड़ी को गोल्ज शेड देने के लिए चौड़े बॉर्डर का इस्तेमाल किया गया है। वहीं ब्लाउज को भी सेम एम्ब्राइडरी के साथ तैयार किया गया है। इसके साथ उन्होंने ग्रीन डायमंड स्टोन की ज्वेलरी को वियर किया है। हेयर स्टाइल के लिए उन्होंने बन क्रिएट किया है।

ईशा अंबानी का लुक

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Manish Malhotra (@manishmalhotra05)

ईशा अंबानी ने तीसरे दिन के लिए गोल्डन वर्क आउटफिट को स्टाइल किया। जिसके लिए उन्होंने Designer Manish Malhotra का डिजाइन किया हुआ लहंगा वियर किया। इसके साथ उन्होंने दुपट्टे को कैप जैकेट स्टाइल में वियर किया है। इसके साथ उन्होंने ग्रीन स्टोन ज्वेलरी को वियर किया। इसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थी। उनका ये लुक रात के समय का है।

अंबानी लेडीज का दूसरे दिन का लुक

हर दिन की थीम अलग-अलग रखी गई है इसलिए लुक्स को भी अलग तरीके से क्रिएट किया जा रहा है। इस इवेंट के पहले दिन जो थीम रखी गई थी उसे हिसाब से हर किसी ने वेस्टर्न आउटफिट को स्टाइल किया। दूसरे दिन एथनिक आउटफिट को स्टाइल किया। सोशल मीडिया पर श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

राधिका का दूसरे दिन का लुक

Radhika

इस फंक्शन के दूसरे दिन के लिए राधिका मर्चेंट ने डिजाइनर मनीष मल्हौत्रा का डिजाइन किया हुआ लहंगा वियर किया। जिसे नेट और सीक्वेंस वर्क से तैयार किया गया है। इसमें जो दुपट्टे को डिजाइन किया गया है। उसमें छोटी-छोटी जाली का डिजाइन क्रिएट किया गया है। इसके साथ उन्होंने सिल्वर कलर डायमंड कलर ज्वेलरी को वियर किया है और मेकअप को ग्लॉसी रखा गया है। हाथों में उन्होंने कड़ों को वियर किया है। हेयर स्टाइल में उन्होंने स्लीक पोनीटेल क्रिएट की है। जिससे इनका लुक और ज्यादा खूबसूरत नजर आ रहा है।

श्लोका मेहता का लुक

Sholka mehta looks

राधिका और अनंत के प्री वेडिंग फंक्शन के दूसरे दिन श्लोका मेहता गोल्डन और पिंक शेड के ऑफ शोल्डर टॉप के साथ स्कर्ट को को वियर किया है। इसे जाली स्टाइल में तैयार किया गया है। इसमें जो वर्क हुआ है उसमें स्टोन और सीक्वेंस वर्क का इस्तेमाल किया गया है। इस आउटफिट को डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। इसके साथ उन्होंने डायमंड स्टोन वर्क नेकलेस को स्टाइल किया है। कानों में इयरकफ को वियर किया है। साथ में मांग टीका लगाया है। मेकअप को सिंपल रखा है।

ईशा अंबानी का लुक 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Anaita Shroff Adajania (@anaitashroffadajania)

ईशा अंबानी ने दूसरे दिन के लिए रेड कलर को चूज किया। उनके इस फिश कट लहंगे को Manish Malhotra ने डिजाइन किया। इसे नेट और सीक्वेंस वर्क के साथ तैयार किया गया है। लहंगे को ऑफ शोल्डर ब्लाउज के साथ तैयार किया गया है। लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए फर डिजाइन के श्रग को वियर किया है। इस लुक को रॉयल लुक देने के लिए उन्होंने ग्रीन स्टोन डायमंड नेकलेस को वियर किया है। मेकअप सिंपल रखा है बस लिपस्टिक के लिए बोल्ड रेड कलर को चूज किया है।

राधिका मर्चेंट का लुक

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

अंबानी परिवार की होने वाली छोटी बहू राधिका मर्चेंट ने इस खास इवेंट के लिए सबसे अलग और खूबसूरत आउटफिट को स्टाइल किया। इसके लिए उन्होंने versace के गाउन को स्टाइल किया। इसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थी। इसके लिए उन्होंने रोज गोल्ड कलर को चूज किया। आपको बता दें कि इस गाउन को Blake Lively ने 2022 में हुए मेट गाला में स्टाइल किया था। इसके साथ उन्होंने डायमंड नेकलेस और कानों में छोटे डिजाइन के इयररिंग्स को वियर किया। मेकअप लुक को भी उन्होंने ग्लॉसी और सिंपल रखा।

Radhika merchant looks

राधिका मर्चेंट ने सुबह के समय पहनने के लिए चिकनकारी वर्क की स्कर्ट और क्रॉप कोटी को स्टाइल किया है। इसमें तीन कलर को इस्तेमाल किया गया है। बेबी पिंक, सी ग्रीन ब्लू और व्हाइट क्रीम कलर को लहंगे के लिए चूज किया है। वहीं कोटी को सिंपल व्हाइट कलर से तैयार किया गया है। इसके साथ उन्होंने लेयर डायमंड नेकलेस को वियर किया है। मेकअप को सिंपल और हेयर स्टाइल के लिए पोनीटेल बनाई है।

नीता अंबानी का लुक

Nita ambani looks

नीता अंबानी ने अपने बेटे और होने वाली बहू के इस खास फंक्शन के लिए ड्रेस को स्टाइल किया। यह ड्रेस साटन कपड़े से तैयार किया गया। जिसमें गोल्ड और सिल्वर कलर के बटन को लगाया गया था। वन-शोल्डर सिल्हूट को फ्री-फ्लोइंग तरीके से इसे ड्रेप किया गया है। ज्वेलरी को उन्होंने ग्रीन कलर टोन में रखा है और मेकअप सिंपल तरीके के क्रिएट किया है। हेयर स्टाइल में उन्होंने बन क्रिएट किया है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Abu Jani Sandeep Khosla (@abujanisandeepkhosla)

वहीं दिन के समय के लिए उन्होंने बेस कलर चिकनकारी वर्क घघरा को वियर किया, जिसके साथ पर्ल वर्क वाले ब्लाउज को स्टाइल किया। इसके साथ उन्होंने पर्ल लॉन्ग नेकलेस के साथ लुक को कंप्लीट किया। नीता अंबानी के इस आउटफिट को Abu Jani Sandeep Khosla ने डिजाइन किया है। (नीता अंबानी साड़ी लुक्स)

इसे भी पढ़ें: Anant-Radhika Pre Wedding Live Updates: शुरू हुए अनंत और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन, मुकेश और नीता अंबानी ने किया मेहमानों का स्वागत

ईशा अंबानी का लुक

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Anaita Shroff Adajania (@anaitashroffadajania)

ईशा अंबानी ने अपने भाई-भाभी के खास इवेंट के लिए काफी खूबसूरत ड्रेस को स्टाइल किया। जिसे Miss Sohee ने डिजाइन किया है। इस गाउन में 3डी वर्क को किया गया है। जिससे cherry blossoms और magnolia फूलों के डिजाइन को क्रिएट किया गया है। इसमें पीकॉक के डिजाइन को भी क्रिएट किया गया है। जिसमें पर्ल और सीक्वेंस वर्क से तैयार किया गया है। इस गाउन के कलर को पीच रखा गया है।

इसे उन्होंने पेटल्स इंस्पायर शॉल के साथ स्टाइल किया है। इसके साथ उन्होंने पर्ल वर्क चोकर सेट और लॉन्ग इयररिंग्स को स्टाइल किया है। वहीं रात के लिए उन्होंने ब्लैक कलर आउटफिट को वियर किया। जिसमें वो खूबसूरत लग रही हैं। (नीता अंबानी लहंगा लुक)

ईशा ने दूसरे दिन पहना ये आउटफिट

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Anaita Shroff Adajania (@anaitashroffadajania)

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेट के दूसरे दिन के फंक्शन के लिए ईशा अंबानी ने ब्लैक कलर की ड्रेस को स्टाइल किया। इसमें पूरा वर्क थ्रेड वर्क से किया गया है। इसमें गले पर हैवी एम्ब्राइडरी की गई है ताकि ड्रेस का लुक हैवी लगे। इसके साथ उन्होंने कानों में डैंगलर इयररिंग्स को स्टाइल किया है। मेकअप को लाइट रखा गया है। इनकी इस आउटफिट की स्टाइलिश Anaita Shroff Adajania हैं। 

इसे भी पढ़ें: Blouse Designs: साड़ी से लेकर शरारा तक के साथ खूब जचेंगे पैनल वाले ब्लाउज के ये खास डिजाइंस

श्लोका मेहता का लुक

 Sholka mehta outfits

श्लोका मेहता ने इस खास इवेंट के लिए रेड कलर की टक्सीडो ड्रेस को स्टाइल किया हुआ है। जिसे फैशन स्टाइलिश Niriksha क्रिएट किया गया है। इस ड्रेस को रोज फ्लावर टच दिया गया है। इसके साथ डायमंड नेकलेस को स्टाइल किया है। वहीं नाइट कॉकटेल पार्टी के लिए उन्होंने पेस्टल पिंक शॉर्ट ड्रेस स्टाइल किया। जिसमें वो काफी कूल लुक में नजर आईं।

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Instagram- Manish Malhotra- Dolly Jain

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।