Anant Radhika Wedding 2024: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी इस समय चर्चा में चल रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे पहले कई सारे प्री-वेडिंग फंक्शन रखे गए। जिसमें देश-विदेश की बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। अब यह दोनों 12 जुलाई को शादी करने जा रहे हैं। इससे पहले कई सारी रस्में हैं जो इस गुजराती शादी में निभाई जाएगी, जिसकी शुरुआत बुधवार को की गई। इस दिन मामेरु की रस्म को निभाय गया। जिसमें राधिका मर्चेंट भी शामिल हुईं। होने वाली दुल्हन इस रस्म में काफी खूबसूरत दिख रही थी। चलिए आपको भी बताते हैं इनके लुक्स से जुड़ी बातें।
View this post on Instagram
राधिका मर्चेंट की शादी जल्द ही अनंत अंबानी से होने जा रही है। इसकी खुशी हमेशा उनके चेहरे पर नजर आती है। शादी के ग्लो की वजह से ही वो तस्वीरों में इतनी सुंदर नजर आ रही हैं। साथ ही, जब भी कोई फंक्शन होता है, तो इसके लिए खास तरीके के आउटफिट को तैयार करवाया जाता है, ताकि होने वाली दुल्हनियां सबसे अलग लगे। इस बार भी उन्होंने बेहद खूबसूरत लहंगे को स्टाइल किया। जिसमें मां दुर्गा के श्लोक को लिखा गया है। इस लहंगे को बनारसी फैब्रिक से तैयार किया गया है।
राधिका मर्चेंट ने मामेरु रस्म के लिए फैशन डिजाइन मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) के डिजाइन किए लहंगे को वियर किया। जिसे बेहद बारीकी काम से तैयार किया गया है। इस लहंगे को बांधनी लहंगा नाम दिया गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसें जो फैब्रिक के डिजाइन को चूज किया गया है उसमें बांधनी पैटर्न है। लहंगे के कलर को नई नवेली दुल्हन के हिसाब से ब्राइट रखा गया है। इसकी एम्ब्राइडरी की बात करें तो इसमें गोल्ड के तार का इस्तेमाल करके जरदोजी वर्क किया गया है। वहीं इसके बॉर्डर पर मां दुर्गा के श्लोक को लिखा गया है। घाघरे को ज्यादा प्लीट्स के साथ तैयार किया गया है। वहीं लहंगे के ब्लाउज की कोटी स्टाइल में तैयार किया गया है।
इसे भी पढ़ें: Radhika Merchant Looks: अलग दिखने के लिए आप भी रीक्रिएट कर सकती हैं, राधिका मर्चेंट के ये स्टाइलिश लुक
राधिका मर्चेंट ने इस खूबसूरत लहंगे के साथ अपनी मां की ज्वेलरी को स्टाइल किया जो लहंगे के साथ बेहद सुंदर लग रही है। इसमें उन्होंने गले में चोकर सेट को स्टाइल किया है। साथ में मैचिंग इयररिंग्स पहनें हैं। वहीं मांग टीका भी लगाया है। हेयरस्टाइल लुक को यूनिक दिखाने के लिए इसमें हेयर एक्सेसरीज को ऐड किया है। हाथों में लहंगे से मैचिंग बैंगल्स को वियर किया है। इस पूरे आउटफिट में उनका लुक बेहद खूबसूरत लग रहा है।
राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की शादी 12 जुलाई को मुंबई में होगी। ऐसे में हर कोई होने वाली दुल्हन के लुक का इंतजार कर रहा है।
इसे भी पढ़ें: Radhika Merchant Fashion: राधिका मर्चेंट के पहनें ये गाउन लुक्स हैं बेस्ट, आप भी कर सकते हैं सस्ते में री-क्रिएट
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।