वैलेंटाइन डेट के लिए हो रही हैं लेट तो ये 4 हेयर स्टाइल आएंगे आपके काम

लुक को आकर्षक बनाने के लिए आपको चेहरे के शेप के अनुसार ही हेयर स्टाइल को चुनना चाहिए ताकि आप स्टाइलिश नजर आए।

easy hair style for valentine day in hindi

अपने लुक को आकर्षक बनाने के लिए हम लेटेस्ट फैशन ट्रेंड की सभी चीजें तरह-तरह से स्टाइल करना पसंद करते हैं। वहीं लुक में केवल आउटफिट ही नहीं आता है बल्कि मेकअप और हेयर स्टाइल भी आते हैं।वैलेंटाइन डे आने ही वाला है और इस दिन हम और आप अपने पार्टनर के साथ डेट पर जाना बेहद पसंद करते हैं।

अगर आप डेट नाईट पर जाने के लिए लेट हो रही हैं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें। इसमें हम आपको दिखाने वाले हैं वैलेंटाइन डे के लिए कुछ खास हेयर स्टाइल जिसे आप मात्र 5 मिनट में बना सकती हैं और अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं।

लूज ओपन ब्रेड हेयर स्टाइल

loose open braid hair style

इस तरह की ब्रेड देखने में काफी मेसी लुक देने में मदद करती है। बता दें कि इस तरह के हेयर स्टाइल को आप फ्लोरल डिजाइन वेस्टर्न आउटफिट के साथ चुन सकती हैं। साथ ही आप चाहे तो इसमें कलरफुल हेयर क्लिप लगा सकती हैं और स्टाइलिश लुक दे सकती हैं।(स्लीक हेयर स्टाइल के नए लुक्स)

इसे भी पढ़ें :दिखना चाहती हैं अपनी कॉकटेल नाइट में अप-टू-डेट तो ऐसे चुनें हेयर स्टाइल

मल्टी-लेयर क्राउन ब्रेड हेयर स्टाइल

multi layer braid hair style

इस तरह के ब्रेड हेयर स्टाइल खासकर स्लिट गाउन या प्रिंसेस गाउन के साथ बेहद आकर्षक नजर आते हैं। बता दें कि इसे आसानी से बनाने के लिए आप पहले बालों को हेयर टूल की मदद से कर्ल कर सकती हैं और ऐसा हेयर स्टाइल बना सकती हैं। साथ ही इसे सजाने के लिए आप बीड्स का इस्तेमाल कर सकती हैं।

बो हेयर स्टाइल

bow hair style

बो हेयर स्टाइल आजकल काफी चलन में है। इस तरह का हेयर स्टाइल आप किसी भी तरह की शॉर्ट ड्रेस के साथ बना सकती हैं। इसे सेट करने के लिए आप बोक और यू-पिंस का इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही बची हुई लेंथ को आप बीची वेव कर्ल्स कर सकती हैं।(ब्रैड हेयर स्टाइल के नए लुक्स)

इसे भी पढ़ें :लॉन्ग हेयर पर जरूर बनाएं यह हेयरस्टाइल्स, आपको मिलेगा एलीगेंट लुक

साइड ब्रेड हेयर स्टाइल

side braid hair style

ऐसा हेयर स्टाइल खासकर ओवल फेस शेप पर खूबसूरत नजर आता है। बता दें कि इस तरह का हेयर स्टाइल आप ड्रेस से लेकर जम्पसूट तक के साथ स्टाइल कर सकती हैं। साथ ही आप इसे सजाने के लिए सबसे छोटे साइज के कलरफुल हेयर क्लिप्स का इस्तेमाल कर सकती हैं।

इसी के साथ हमारे वैलेंटाइन डे के लिए ये लेटेस्ट हेयर स्टाइल के पसंद आए हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल भी न भूलें। साथ ही नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट कर हम तक अपनी राय जरूर पहुंचाए। ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Credit : Instagram, pinterest

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP