प्रियंका के वेडिंग कलीरों का डिजाइन
1 और 2 दिसंबर को हिंदू और क्रिस्चन रीति रिवाज से से शादी करने वाली प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। प्रियंका ने अपनी शादी में वेडिंग आउटफिट से लेकर, मेहंदी, लहंगे, यहां तक कि अपने कलीरों तक को खासत तरह से डिजाइन करवाया था। प्रियंका के कलीरों की कुछ तस्वीरें औश्र उससे जुड़ी रोचक बातें वायरल हो रही हैं। बताया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा के वेडिंग कलीरे गोल्ड के थे और प्रियंका ने उसे पर्सनलाइज्ड कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। ऐसा भी कहा जा रहा है कि प्रियंका से पहले आज तक किसी ने भी अपने कलीरों को पर्सनलाइज्ड नहीं करवाया है। प्रियंका के कलीरों में एक क्रॉस का निशान है जो कि क्रिस्चन धर्म का प्रतीक है वहीं त्रिशूल का भी सिम्बल है, जो प्रियंका के भगवान शिव के प्रति आस्था को दर्शाता है।
इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा के पर्सनलाइज्ड कलीरों में एक डिजाइन फिल्म ‘ब्यूटी एंड द बीस्ट’ में मिस्टर चिप पॉट्स के किरदार का भी है। आपको बता दें कि फिल्म में प्रियंका के पति निक जोनस ने इस किरदार को अपनी आवाज दी थी और यह किरदार प्रियंका और निक दोनों के दिल के करीब है। इसके साथ ही प्रियंका के वेडिंग कलीरों में एक सिम्बल ग्रीस का है। यह सिम्बल इसलिए कलीरों में शामिल किया है क्योंकि ग्रीस ही वह जगह थी जहां पर निक ने प्रियंका को प्रपोज किया था।
Read more: प्रियंका चोपड़ा के हाथों में राजस्थान के इस शहर की रचेगी मेहंदी, जानिए क्या है खासियत
प्रियंका का वेडिंग लहंगा भी था खास
प्रियंका चोपड़ा के केवल कलीरे ही नहीं बल्कि अपनी शादी में जो लहंगा पहना था वह भी पर्सनलाइज्ड था। इस लहंगे को फैशन डिजाइनर सभ्यासाची मुखर्जी ने डिजाइन किया था। इस लहंगे पर प्रियंका के पति निक जोनस का नाम काढ़ा गया था। प्रियंका का लहंगा कन्नौज रोज रेड कलर का है और इसे कोलकाता में तैयार किया गया है। प्रियंका चोपड़ा तस्वीरों में भले ही बेहद सिंपल ब्राइड नजर आ रही हैं मगर, उनके लहंगे को तैयार करने में 3720 घंटे लगे थे। इस बात की जानकारी फैशन डिजाइनर सभ्यासाची मुखर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रियंका की तस्वीर को पोस्ट करते हुए दी थी। सभ्यासाची ने बताया था कि इस लहंगे को कोलकता के 110 कारिगरों ने तैयार किया है और इस लहंगे में हैंड एंब्रॉयडरी की गई है इसके साथ ही इसमें हैंड कट ऑर्गेंजा फ्लावर, सिअम-रेड क्रिस्टल्स काम काम किया गया है। प्रियंका इस लहेंगे में बेहद खूबसूरत ब्राइड दिख रही थी।
वेडिंग गाउन भी था पर्सनलाइज्ड
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंग्लिश वेडिंग में जो व्हाइट गाउन पहना उसे फेमस फैशन डिजाइनर राल्फ लॉरेन ने डिजाइन किया है। इस गाउन को कैसे तैयार किया गया है, इसकी डीटेल रॉल्फ लॉरेन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए शेयर की है। डिजाइनर ने बताया है कि प्रियंका ने जो गाउन पहना है उसमें महीन मोतियों का काम किया गया है। गाउन में हाई नेक कोट है जिस पर साटन के बटन लगे हुए हैं। गाउन में इन सबके अलावा हैंड एम्ब्रॉयडरी है और एम्ब्रॉयडरी के साथ ही इसमें प्रियंका चोपड़ा ने अपने दिल के सबसे क्रीब लोगों के नाम भी लिखवाए हैं।
Read more: प्रियंका चोपड़ा का वेडिंग गाउन था अनोखा, जड़े थे 32 हजार मोती और 12 हजार क्रिस्टल्स
इस गाउन पर उनके मात-पिता के नाम के साथ शादी की डेट, फैमिली, होप और कम्पैशन जैसे शब्द भी लिखें हैं। इसके साथ ही प्रियंका ने कुछ प्रेज भी गाउन पर लिखवाए हैं। वहीं निक जोनस ने पर्पल लेबल डबल ब्रेस्टेड टक्सेडो सूट पहना है। निक के कोट पर प्रियंका की ड्रेस का पार्ट भी स्टिच किया गया है और इस पर उर्दू वर्ड ‘मेरी जान’ जिसका अंग्रेजी में अर्थ माई लाइफ होता है लिखा है। इस बारे में इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने खुद ही बताया है। प्रियंका ने कहा है, ‘अपनी ड्रेस को पर्सनलाइज्ड कराने के लिए मैनें उसमें काफी कुछ एड कराया है। यह सब कुछ मेरे दिल के बहुत करीब है।’
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों