Blouse Designs: जब भी हम साड़ी खरीदते हैं तो इसके साथ ब्लाउज जरूर आता है। आजकल तो मार्केट से साड़ी लेने पर रेडीमेड ब्लाउज आने लगे हैं। इसकी वजह से टेलर के पास जाकर ब्लाउज डिजाइन करवाने की जरूरत नहीं पड़ती है। लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है कि उस ब्लाउज के साथ आप वही साड़ी स्टाइल करें। आप कलर कॉन्ट्रास्ट करके साड़ी पहन सकती हैं। जैसे कि अगर आपके पास पिंक ब्लाउज है, तो इसके साथ आप अलग-अलग रंग की साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। चलिए आपको आर्टिकल में बताते हैं कौन सी साड़ी पिंक कलर ब्लाउज के साथ अच्छी लगेगी।
पिंक कलर ब्लाउज के सथ वियर करें गोल्डन साड़ी (Pink colour Blouse Contrast With Golden Saree)
अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो पिंक कलर ब्लाउज के साथ गोल्डन साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। यह साड़ी पहनने के बाद अच्छी लगती है। अगर यह प्लेन डिजाइन में होती है, तो ब्लाउज के साथ परफेक्ट लगती है। इसके लिए आप किसी भी साड़ी का पिंक ब्लाउज खरीदें। फिर इसे गोल्डन साड़ी के साथ पहनें। साथ में ज्वेलरी पिंक या गोल्डन पिंक मिक्स लें। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। आप चाहें तो एक अलग से पिंक कलर ब्लाउज को डिजाइन कराकर रख सकती हैं, ताकि आप उसे किसी भी साड़ी के साथ पहन सके।
येलो साड़ी के साथ पहनें पिंक ब्लाउज
आप अगर किसी शादी या पार्टी में जानें के लिए पिंक कलर के ब्लाउज के साथ साड़ी सर्च कर रही हैं, तो इसके साथ आप येलो कलर साड़ी को पहनकर जा सकती हैं। इस तरह की साड़ी भी पहनने के बाद अच्छी लगती है। साथ ही, इसमें आपका लुक भी रॉयल नजर आता है। आप पिंक ब्लाउज के साथ प्लेन और प्रिंटेड हर तरह की साड़ी को वियर कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Blouse Designs: साड़ी लुक में लग जाएंगे चार चांद जब वियर करेंगी ये व्हाइट कलर के ब्लाउज, देखें डिजाइंस
वाइन कलर साड़ी के साथ पहनें पिंक ब्लाउज
अगर आपको क्लासी लुक क्रिएट करना है, तो इस बार वाइन कलर साड़ी के साथ पिंक ब्लाउज को स्टाइल करें। यह ब्लाउज पहनने के बाद अच्छा लगेगा। साथ ही, इसमें आपका लुक परफेक्ट नजर आएगा। इस तरह के ब्लाउज को आप किसी प्रिंट में नहीं बल्कि प्लेन डिजाइन करवाएं। फिर इसे प्लेन वाइन कलर साड़ी के साथ वियर करें। इससे आपका लुक सबसे अलग लगेगा।
इस बार पिंक कलर ब्लाउज को इन साड़ी कलर्स के साथ स्टाइल करें। इसमें आप भी सुंदर लगेंगी। साथ ही, आपका लुक परफेक्ट नजर आएगा।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Myntra
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों