
शादी बिहार का सीजन शुरू हो गया है और ऐसे सीजन में अधिकतर लड़कियां दुल्हन बनने वाली हैं। अगर आप भी कुछ ही दिनों में दुल्हन बनने वाली हैं और ऐसे में शादी की शॉपिंग करना शुरू कर दी है, तो यह खबर आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसे लेटेस्ट और डिजाइनर लहंगा डिजाइंस बनाएंगे, जिन्हें स्टाइल कर आप अपने वेडिंग लुक को एलिगेंट और क्लासी टच दे सकती हैं।
अगर आप अपनी शादी में भीड़ से हटकर दिखना चाहती हैं और अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाना चाहती हैं, तो दुल्हन बनने से पहले आप इस तरह के खूबसूरत सेक्विन वर्क आर्ट सिल्क सेमी-स्टिच्ड लहंगा चोली को डिजाइन करवा सकती हैं। ऐसे लहंगे की डुप्लीकेट कॉपी आपको बाजार या ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर मिल जाएगी। इस तरह के लहंगे को आप मार्केट से कपड़ा लाकर टेलर से बनवा भी सकती हैं।

आप चाहे तो इस तरह का खूबसूरत सेक्विन कढ़ाई और बॉर्डर वाला लाल-नारंगी रेशम का लहंगा भी अपनी शादी के किसी भी फंक्शन में पहन सकती हैं। ऐसा लहंगा आपकी खूबसूरती को बढ़ाने में मदद करेगा और आपको भीड़ से हटकर लुक देगा। यह लहंगा सभी दुल्हनों के लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, जिसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं। इस लहंगे को आप अपनी रिसेप्शन पार्टी में पहनकर अपने लुक को खास बना सकती हैं।

अगर आप कुछ ही दिनों में दुल्हन बनने वाली हैं और अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए लहंगा तलाश रही हैं, तो अब आप एक जैसे लहंगे पहनने के बजाय इस तरह का खूबसूरत डिजाइनर नेचर इंस्पायर्ड थ्रेड वर्क लहंगा ट्राई कर सकती हैं। ऐसे लहंगे डिजाइन दोनों काफी चलन में है, जो सभी दुल्हनों के लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। ऐसे लहंगे में आप अपनी पसंद का कोई भी कलर चुन सकती हैं।

यह भी पढ़ें : Lehenga Designs: लंबी हाइट वाली लड़कियों के लिए बेस्ट वेडिंग लहंगा पैटर्न , यहां देखें लेटेस्ट डिजाइंस
आप चाहे तो अपने वेडिंग लुक को गॉर्जियस और अट्रैक्टिव बनाने के लिए इस तरह का खूबसूरत मल्टी कलर फ्लोरल एम्ब्रोइडरी थ्रेड वर्क लहंगा भी ट्राई कर सकती हैं। ऐसे लहंगे डिजाइंस इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जो अधिकतर लड़कियों की पहली पसंद बने हुए हैं। आप इसे आपकी शादी के रिसेप्शन में पहन सकती हैं। इसके साथ आप मैचिंग एसेसरीज पहनकर अपने वेडिंग लुक को पूरा कर सकती हैं।
-1762940686893.jpg)
यही नहीं अगर आप अपनी शादी की रिसेप्शन पार्टी के लिए लहंगा देख रही हैं, तो आपके लिए यह ऑर्गेंजा सिल्क थ्रेड वर्क लहंगा एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। इस तरह के लहंगे रिसेप्शन पार्टी पर पहनने पर आपके लुक को डिफरेंट और अट्रैक्टिव बनाने में मदद करेंगे। इसे भी आप नजदीकी बाजार से कपड़ा लाकर बनवा सकती हैं। इस लहंगे के साथ ज्वेलरी, मेकअप और हेयर स्टाइल कर आप अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।

यह भी पढ़ें : नवंबर-दिसम्बर में होने वाली है शादी, तो दुल्हन बनने से पहले इन एक्ट्रेस से लें लहंगा आइडियाज
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइटहरजिंदगी के साथ।
Image Credit - Instagram/anitadongre/sabyasachiofficial
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।