Payal Design: नई दुल्हन के पैरों में सुंदर लगेंगी ये पायल, पसंद करें सबसे अलग डिजाइन

 पैरों की सुंदरता तभी दोगुनी होती है, जब आप अच्छे डिजाइन और सही साइज वाली पायल को अपने पैरों में पहनती हैं। इससे आपके पैसों में चार चांद लग जाते हैं। साथ ही, आपके पैर देखकर हर कोई तारीफ करते नहीं रुकता है।
Payal designs

दुल्हन के लिए हर चीज खास और सबसे अलग होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ समय के लिए सबकी निगाहें उन्हीं पर टिकी रहती है। इसकी वजह से वो अक्सर अच्छे से तैयार होकर सबके सामने आती है। किसी को उसके हाथों की मेहंदी देखनी होती है, तो किसी की नजरें पायल पर जाती है। ऐसे में जरूरी है कि नई दुल्हन अच्छे और सबसे अलग डिजाइन वाली पायल को पैरों में पहनें। इससे उसके पैर देखकर हर कोई तारीफ करेगा। साथ ही, यह भी पूछेगा पायल ली कहां से है। इसके लिए आपको आर्टिकल में दिखाए गए डिजाइन पर नजर डालनी पड़ेगी।

मोर डिजाइन वाली चांदी की पायल (Payal Designs For Newly Bride)

Payal Designs For Newly Bride

पैरों में मोर वाली मेहंदी और बिछिया अक्सर हमने लोगों को पहने हुए देखा है। लेकिन इस बार आप अपने पैरों की सुंदरता को दोगुना करने के लिए मोर वाली पायल को खरीदें। इस तरह के डिजाइन वाली पायल पहनने के बाद पैरों में सुंदर लगती है। इसमें आपको बड़े-बड़े मोर का डिजाइन मिलता है। इससे पायल में घुंघरू का इस्तेमाल भी कम होता है। साथ ही, जब येपैरों में पहनी जाती है, तो अलग सी लगती है। आपको अपने लिए इस तरह की पायल जरूर खरीदनी चाहिए। इससे पैर अच्छे लगेंगे।

बारात और डोली डिजाइन वाली पायल

Latest design payal

अगर आपको कुछ अलग ट्राई करना है, तो ऐसे में आप डोली और बारात वाली पायल को भी खरीदकर पहन सकती हैं। नई नवेली दुल्हन के ऊपर इस तरह की पायल भी अच्छी लगेगी। साथ ही, जब आप इसे वियर करेंगी, तो इससे पैर और भी ज्यादा अच्छे नजर आएंगे। मेहंदी लगे पैरों में ये पायल चार चांद लगा देगी। इस तरह की पायल आपको मार्केट में आर्टिफिशियल डिजाइन के साथ-साथ चांदी में भी मिल जाएगी।

इसे भी पढ़ें: Payal Designs: पतले और छोटे पैरों की शोभा बढ़ाएंगी पायल की ये खूबसूरत डिजाइंस

घुंघरू के साथ लेयर डिजाइन वाली पायल

Ghunghr design payal

आप पैरों में पहनने के लिए इस फोटो में नजर आने वाली पायल को भी खरीद सकती हैं। ये थोड़ी हैवी होती है। लेकिन पैरों में पहनने के बाद अच्छी लगती है। इसमें आपको लेयर का डिजाइन मिलता है। इसके साथ नीचे की तरफ घुंघरू मिलते हैं। इससे ये पायल और भी सुंदर नजर आती है। इसे आप शादी के बाद जब पहनेंगी तो हर कोई इसे देखकर तारीफ करेगा। इसे आप चांदी में ही खरीदें तभी अच्छी लगेगी।

इसे भी पढ़ें:Payal Designs: छोटे पैरों की खूबसूरती को दोगुना करेंगी पायल की ये नई डिजाइंस, देखें तस्वीरें

इस बार नई नवेली दुल्हन इन पायल डिजाइन को जरूर ट्राई करें। इससे आपके पैर अच्छे लगेंगे। साथ ही, पायल के डिजाइन देखकर हर कोई खरीदने के बारे में एक बार जरूर सोचेगा।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP