Fancy Kurti Designs: बदलते फैशन के दौर में कुर्ती पहनना काफी पसंद किया जा रहा है। इसमें आपको डिजाइन से लेकर फैब्रिक तक में कई ऑप्शन देखने को मिल जाएंगे। फैशन के लेटेस्ट ट्रेंड की बात करें तो कुर्ती में आजकल पाकिस्तानी डिजाइन को सबसे ज्यादा पहना जा रहा है।
पाकिस्तानी कुर्ती में आप रेडीमेड से लेकर फैब्रिक खरीदकर खुद डिजाइन को कस्टमाइज करवा सकते हैं। तो आइये देखते हैं पाकिस्तानी कुर्ती के लेटेस्ट डिजाइंस, जिन्हें आप किसी भी ओकेजन के लिए पहन सकती हैं। साथ ही, बताएंगे इन कुर्ती को स्टाइलिश बनाने के आसान टिप्स-
गोटा-पट्टी लेस वर्क पाकिस्तानी कुर्ती
कुर्ती में पाकिस्तानी स्टाइल में पार्टी वियर लुक पाना चाहती है तो इस तरह की फैंसी डिजाइन को चुन सकती हैं। इसमें आपको कई सारे वर्क देखने को मिल जाएंगे। कुर्ती के स्टाइल की बात करें तो इसमें हैवी वर्क वाली नेकलाइन के साथ में घेरे पर गोटा-पट्टी लेस डिजाइन की कुर्ती को ट्राई कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Bandhani Kurti Fashion: गणेश उत्सव में पहनें बांधनी कुर्ती के ये डिजाइंस, देखें तस्वीरें
चिकनकारी वर्क पाकिस्तानी कुर्ती
चिकनकारी डिजाइन की कुर्ती देखने में बेहद फ्रेश लुक देने में मदद करती है। वहीं आजकल इस तरह की चिकनकारी लेस वर्क वाली कुर्ती के साथ में आपको डिजाइनर प्लाजो या पैन्ट्स को पहन सकती हैं। इस तरह की कुर्ती को आप रोजाना ऑफिस में भी पहन सकती हैं। पर्ल ज्वेलरी के साथ में इसे स्टाइल करें।
इसे भी पढ़ें: Kurti Set Designs: गर्मी के लिए बेहद खास हैं चिकनकारी कुर्ती सेट के ये नए डिजाइंस
कढ़ाई वर्क पाकिस्तानी कुर्ती
अगर आप वर्क वाली कुर्ती को पहनना चाहती हैं तो इस तरह की कढ़ाई वर्क को चुन सकती हैं। इसमें आपको चिकनकारी, कश्मीरी और अन्य कई तरह की पाकिस्तानी कढ़ाई वर्क कुर्ती देखने को मिल जाएंगी। इसे आप प्लाजो, पैन्ट्स, चूड़ीदार पजामी से लेकर जीन्स तक के साथ में पहन सकती हैं।
अगर आपको कुर्ती के ये डिजाइंस पसंद आए हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: ahika, shopmulmul, myntra, fiorallastore,
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों