बात चाहे उत्तराखंड के लोगों की हो या फिर यहां के गहनों की, ऐसा हो ही नहीं सकता है कि कोई इनकी तारीफ न करें। आपने पहाड़ी गहनों जैसे पौंची, गलोबंद और नथ के बारे में तो जरूर सुना होगा? खासतौर पर पहाड़ी नथ न केवल उत्तराखंड में प्रसिद्ध है, बल्कि अन्य महिलाएं भी इसे पहनना पसंद करती है। यह नथ देखने में बेहद खूबसूरत होती है।
इसलिए आप इसे बिना खरीदे रह ही नहीं सकते हैं। अगर आप सिंपल साड़ी में किसी राजकुमारी जैसी दिखना चाहती हैं तो आपको नथ के इन डिजाइन्स पर एक नजर डालनी चाहिए। आज हम आपके लिए ऐसे नथ डिजाइन्स लेकर आए हैं, जो आप पर खूब जचेंगे।
इस नथ की खासियत यह होती है कि इसमें लाल और सफेद मोतियों से काम किया जाता है। इसलिए यह देखने में और भी ज्यादा खूबसूरत लगती है। इस नथ के ऊपरी हिस्से में लटकन का डिजाइन दिया गया है। नीचे की ओर मोती को घुंघरू की तरह लटकाया गया है।
हालांकि, इस नथ के नीचे की तरफ का डिजाइन बेहद सिंपल है। लेकिन आप चाहें तो अपनी पसंद अनुसार किसी भी तरह की गढ़ाई करवा सकती हैं। अगर आपको नथ में लटकन नहीं पसंद तो आपको मार्केट में बिना इसके भी टिहरी नथ मिल जाएगी।
यह पारंपरिक कुमाउंनी नथ का डिजाइन है। यह नथ डिजाइन आज भी कुमाऊं की महिलाओं की पहली पसंद बना हुआ है। इसका कारण इस नथ का सिंपल डिजाइन है। इस नथ में रंग-बिरंगी मोतियों का काम होता है। इस नथ को आप आसानी से पहन भी सकती हैं।
क्योंकि इसका वजन ज्यादा नहीं होता है। लेकिन अगर आप इस नथ को अलग तरीके से पहनना चाहती हैं तो इसके लिए भारी चेन खरीदें। इससे आपकी नथ बेहद खूबसूरत लगेगी।
इसे भी पढ़ें:Bridal Nath Designs: नथ के ये 10 लेटेस्ट डिजाइन्स आपके लुक को बनाएंगे और भी खास
जिस तरह मोर डिजाइन को कपड़े से लेकर पर्दे तक में पसंद किया जाता है। उसी तरह कुछ सालों से मोर नथ भी मार्केट में आ गई है। यकीन मानिए यह नथ देखने में इतनी ज्यादा खूबसूरत लगती है कि आप इसे खरीदे बगैर नहीं रह सकते हैं।
आप इसमें अपनी पसंद के अनुसार रंग चुन सकती हैं। बिना मेकअप के भी यह नथ आपके खूबसूरती में चार चांद लगा देगी। इसलिए आपको अपने ज्वेलरी कलेक्शन में मोर नथ को शामिल जरूर करना चाहिए। (माथा पट्टी डिजाइन्स)
इसे भी पढ़ें:दुल्हन अपनी नथ को भी करा सकती है 'पर्सनलाइज्ड', ये रहे यूनीक आइडिया
इस नथ में पत्ती का डिजाइन बना होता है। इसके ऊपर नग लगे होते हैं। साथ ही नथ के नीचे वाले हिस्से पर मोती के बजाय सोने के घुंघरू लगाए गए हैं। हालांकि, यह डिजाइन सिंपल है, लेकिन यह ज्यादातर साड़ियों पर खूब जंचता है।
अगर आप चाहती हैं कि आप पहाड़ी पहनावे में सबसे ज्यादा खूबसूरत लगे तो आप इससे मैचिंग ईयररिंग्स भी बनवा सकती हैं। आपको इसी डिजाइन आसानी से कई तरह के ईयररिंग्स मिल जाएंगे। (ऑफिस वियर के लिए ईयररिंग्स)
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit:uttarakhand_photography_club
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।