Wed Apr 1, 2026 | Updated 06:20 PM IST HZ Awards 2026
bollywood actress deepika nose ring article

नाक की नथ बताती है कि आप किस राज्य से हैं

नथ हर राज्य की महिला पहनती है। हर राज्य में नाक की नथ का डिज़ाइन अलग होता है इसलिए जब आप किसी महिला या बॉलीवुड एक्ट्रेस को नथ पहने देखती हैं तो आप आसानी से ये पहचान सकती हैं कि वो किस राज्य से हैं। 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-07-06, 19:12 IST

नथ हर राज्य की महिला पहनती है। हर राज्य में नाक की नथ का डिज़ाइन अलग होता है इसलिए जब आप किसी महिला या बॉलीवुड एक्ट्रेस को नथ पहने देखती हैं तो आप आसानी से ये पहचान सकती हैं कि वो किस राज्य से हैं।

बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो बाजीराव मस्तानी में प्रियंका चोपड़ा की महाराष्ट्रीयन नथ से लेकर जोधा अकबर में ऐश्वर्या राय बच्चन की राजस्थानी नथ सबके डिज़ाइन ट्रेडिशनल हैं। यानि उस राज्य में जैसी ट्रेडिशनल नथ पहनी जाती है वही फिल्म में दिखायी है। 

प्रियंका चोपड़ा की नथ 

bollywood actress priyanka chopra nose ring 

प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म बाजीराव मस्तानी में मराठी रानी काशीबाई का रोल प्ले किया था। इस फिल्म में प्रियंका ने महाराष्ट्रीयन गहने ही पहने थे। नाक की नथ आप मराठी महिलाओं को पहने महाराष्ट्र में आसानी से देख लेंगी। मुम्बई, पूणे जैसे महाराष्ट्र के हर शहर में जब गणपति उत्सव या कोई ट्रेडिशनल मौका होता है तो यहां कि महिलाएं नवारी साड़ी के साथ मराठी नथ पहनती हैं। नथ पहनना महाराष्ट्र की महिलाओं के लिए शान की बात होती है। 

ऐश्वर्या राय बच्चन की नथ 

bollywood actress aishwarya rai bachchan nose ring 

फिल्म जोधा अकबर में ऐश्वर्या राय बच्चन ने आमेर की रानी बनी थी। राजपुतानी रानी का रोल प्ले कर रही ऐश्वर्या ने जो नथ पहनी थी वैसी नथ राजस्थानी महिलाएं पहनती हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन की ना सिर्फ नथ बल्किन फिल्म में पहनें गहनों का डिज़ाइन इस कदर वायरल हुआ कि आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की सगाई में श्लोका के लिए फैशन डिज़ाइनर सब्यासाची मुखर्जी ने जो हार डिज़ाइनर किया वो भी जोधा अकबर स्टाइल का ही था। 

बिपाशा बासू की नथ

bollywood actress bipasha nose ring  

बिपाशा बासू की नथ देखकर आप आसानी से ये समझ जाएंगे कि वो बंगाली दुल्हन बनी हैं। बंगाली दुल्हन की अपनी शादी पर सोने की नथ पहनती हैं। नाक की नथ की गोलाई लंबी या छोटी हो सकती है लेकिन नथ की चेन जरुर लगी होती है। 

करिश्मा कपूर की नथ 

bollywood actress karishma nose ring  

पंजाब में लड़कियां नथ ना सिर्फ शादी के समय लहंगे के साथ पहनती हैं बल्कि सूट सलवार के साथ नथ पहनी जाती हैं। सिर्फ नथ ही नहीं आप पंजाबी महिलाओं की नाक में लौंग भी देख सकती हैं। करिश्मा कपूर पंजाबी दुल्हन के लिबास में अपनी शादी के दिन तैयार हुई थी। ज्यादातर पंजाबन घर की महिलाएं इसी तरह की नथ अपनी शादी या खास मौके पर पहनती हैं। 

अनुष्का शेट्टी की नथ 

bollywood actress anushka nose ring

अनुष्का शेट्टी साउथ इंडियन एक्ट्रेस हैं। अगर आप अनुष्का के नाक की नथ देखेंगी तो आप समझ जाएंगी कि उनका ये लुक साउथ इंडियन है। नाक के बीचोंबीच एक छोटी सी नथ और नाक में दोनों तरफ भी नथ पहनने का ये स्टाइल साउथ इंडियन ही है। 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

Indian Nose Ring Design According To State Bollywood Actress in hindi | indian nose ring design according to state bollywood actress | Herzindagi