herzindagi
image

नई नवेली दुल्हन अपने सूटकेस में जरूर रखें ये 4 तरह के सूट, ससुराल वाले भी हो जाएंगे खुश

शादी के बाद ससुराल में पहनने के लिए आउटफिट तलाश रही हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप ये खूबसूरत 4 सूट अपने सूटकेस में शामिल कर सकती है।
Editorial
Updated:- 2025-04-04, 13:42 IST

शादी, ब्याह का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में हर नई नवेली दुल्हन ससुराल में खूबसूरत दिखना चाहती है। हर दुल्हन का सपना होता है कि शादी के बाद जब वे ससुराल जाएं, तो हर कोई उसकी खूबसूरती की तारीफ करें। ऐसे में अगर आप भी अपने ससुराल में अपनी खूबसूरती से सभी को खुश करना चाहती हैं और यूनिक लुक क्रिएट करना चाहती है, तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको कुछ ऐसे 4 स्टाइलिश सूट डिजाइन बताएंगे, जिन्हें आप अपने ससुराल में पहन सकती हैं और वहां मौजूद हर शख्स को खुश कर सकती हैं।

वोवन डिजाइन चंदेरी सिल्क अनारकली सूट

1 - 2025-04-04T132128.678

ससुराल के पहले दिन पहनने के लिए अब आपको आउटफिट को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप यह खूबसूरत वोवन डिजाइन चंदेरी सिल्क अनारकली सूट ट्राई कर सकती हैं। इस अनारकली सूट के साथ आप मैचिंग एक्सेसरीज और हाथों में लाल चूड़ियां पहन कर अपने ससुराल में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर सकती है। आप इस सूट को बनवा सकती हैं या इसे ऑनलाइन खरीद सकती हैं। ऑनलाइन इसकी कीमत 1939 रुपए है।

ग्रीन एंब्रायडर्ड सिल्क ब्लेड स्ट्रेट सूट

2 - 2025-04-04T132127.054

आप चाहे तो यह खूबसूरत ग्रीन एंब्रायडर्ड सिल्क ब्लेड स्ट्रेट सूट और दुपट्टा सेट भी शामिल कर सकती हैं। इसे पहनकर आप अपने ससुराल में सभी को खुश कर सकती हैं। इस सूट के साथ आप ज्वेलरी और बालों का बन बनाकर उस पर गजरा लगाकर अपने लुक को पूरा कर सकती हैं। आप इस सूट को बनवा सकती हैं या इसे ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं। ऑनलाइन इसकी कीमत 3799 रुपए है।

यह भी पढ़ें: Beautiful Anarkali Suit Designs: हर जगह होंगे सिर्फ आपकी ही खूबसूरती के चर्चे, स्टाइल करें ये न्यू डिजाइंस वाले अनारकली सूट

मजेंटा सॉलिड सिल्क ब्लेड स्ट्रेट सूट

3 (90)

आप अपने ससुराल जाने के एक-दो दिन के अंदर इस मजेंटा सॉलिड सिल्क ब्लेड स्ट्रेट सूट के साथ दुपट्टा सेट भी पहन सकती हैं। इसके साथ आप ज्वेलरी और हेयर स्टाइल के साथ अपने लुक को पूरा कर सकती हैं। इस सूट को आप बनवा सकती हैं या ऑनलाइन खरीद सकती हैं। ऑनलाइन यह आपको 1319 रुपए में मिल जाएगा। यह आउटफिट आपको स्टाइलिश और मॉडर्न लुक देने में काफी मदद करेगा साथ ही इसे पहनकर आप कंफर्टेबल भी महसूस कर सकती हैं।

सिल्क ब्रांड स्ट्रेट सूट

4 (80)

यही नहीं ससुराल में अपनी खूबसूरती से अपने हस्बैंड और घर वालों को खुश करने के लिए आप यह खूबसूरत रेड एंब्रॉयडरी सिल्क ब्रांड स्ट्रेट सूट के साथ दुपट्टा भी शामिल कर सकती है। यह शरारा सेट आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा। आप इसे पहन कर अपने हस्बैंड के साथ मंदिर भी जा सकती है। इस सूट को आप ऑनलाइन खरीद सकती है। इसकी कीमत 2718 रुपए है।

यह भी पढ़ें:  Sonakshi Sinha के ये हैवी सूट लुक्स आएंगे बेहद पसंद, तस्वीरों पर डालें नजर

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit: libas/Zivore Apparel Private Limited

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।