herzindagi
image

Sonakshi Sinha के ये हैवी सूट लुक्स आएंगे बेहद पसंद, तस्वीरों पर डालें नजर

सोनाक्षी सिन्हा की एक्टिंग के साथ-साथ उनके लुक्स भी काफी अच्छे लगते हैं। इसलिए हर कोई उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर लुक्स जरूर देखता है। आप भी इनके लुक्स को देखकर इन्हें रीक्रिएट कर सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2025-03-27, 19:08 IST

जब भी हम अपने लिए अलग-अलग डिजाइन वाले आउटफिट को पहनने के लिए अक्सर कुछ नया सर्च करते हैं। इसके लिए हमें अलग-अलग वेबसाइट या सोशल मीडिया को सर्च करते हैं। लेकिन इसके बाद भी हमें समझ नहीं आता है कि क्या डिजाइन सर्च करें। ऐसे में आप एक्ट्रेस के सोनाक्षी सिन्हा के लुक्स को रीक्रिएट कर सकती हैं। इनके हैवी सूट लुक आपको भी अच्छा लगेगा। इससे आपको ज्यादा ऑप्शन सर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। चलिए आपको दिखाते हैं किस तरह के आउटफिट्स पहनने पर अच्छे लगेंगे।

सोनाक्षी सिन्हा का शरारा सूट

1 - 2025-03-27T170006.642

आप अगर शरारा सूट में कुछ नया डिजाइन ट्राई करना चाहती हैं, तो इसके लिए एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के लुक्स को रीक्रिएट कर सकती हैं। इस तरह के लुक्स में आप अच्छी लगेंगी। बस आपको सूट को स्टाइल करने का तरीका चेंज करना होगा। इस फोटो में सोनाक्षी ने हैवी डिजाइन वाले सूट को वियर किया है। इस सूट में वो बेहद अच्छी नजर आ रही हैं। ऐसे में आप भी ऐसे ही लाइट कलर हैवी डिजाइन वाले सूट को ट्राई कर सकती हैं। मार्केट में ये आपको आसानी से मिल जाएंगे।

सोनाक्षी सिन्हा को धोती सूट

heavy suit (2)

आप अगर नई दुल्हन है, तो ऐसे में आप सोनाक्षी सिन्हा के इस सूट लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। इसमें उन्होंने शॉर्ट अनारकली के साथ धोती को वियर किया है। इसमें हैवी एम्ब्राइडरी वर्क किया गया है। इसके साथ दुपट्टा भी हैवी है। इससे आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही, आप इसे दोबारा किसी और फंक्शन में वियर कर पाएंगी। मार्केट में ये आपको 2,000 से 3,000 रुपये में मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: सोनाक्षी सिन्हा का स्टाइलिश सूट लुक करें रीक्रिएट, दिखें हर फंक्शन में खूबसूरत

लॉन्ग सूट करें वियर

Anarkali suit

आप अच्छी नजर आने के लिए आप सोनाक्षी सिन्हा के लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। इस तरह के सूट आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे। ये सूट भी काफी अच्छा लग रहा है। इसमें नीचे की तरफ, स्लीव्स और नेकलाइन पर हैवी वर्क किया गया है। इससे आपका लुक अच्छा लग रहा है। इससे आप सुंदर नजर आएंगी। मार्केट में ये आपको आसानी से मिल भी जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Celebrity Style: हिना खान के स्टाइलिश सूट लुक से लेकर करीना कपूर की बनारसी साड़ी गाउन तक, इन एक्ट्रेसेस के लुक्स आए फैंस को पसंद

इस बार ट्राई करें सोनाक्षी सिन्हा के ये सूट लुक्स। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, आप अच्छी नजर आएंगी। मार्केट में आपको डिजाइंस भी मिलते-जुलते मिल जाएंगे।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Instagram/ Sonakshi sinha

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।