Nose Pin: महिलाओं की खूबसूरती सिर्फ अच्छे कपड़े, मेकअप या फिर हेयर स्टाइल से नहीं होती है। बल्कि इसके लिए ज्वेलरी की भी जरूरत होती है। इसलिए अक्सर महिलाएं अपने आउटफिट के साथ मैच करके खरीदती हैं। ऐसे ही होते हैं नोज पिन इनमे आपको अलग-अलग डिजाइन मिल जाएंगे। जिन्हें आप ओकेजन के हिसाब से खरीदकर स्टाइल कर सकती हैं। इससे आपका लुक भी कंप्लीट हो जाएगा। साथ ही आप खूबसूरत भी नजर आएंगी।
फ्लावर वर्क नोज पिन (Flower Work Nose pin)
अगर आप फैंसी डिजाइन की ज्वेलरी स्टाइल करना पसंद करती हैं तो ऐसे में आप फ्लावर वर्क वाली नोज पिन डिजाइन को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरीके की नोज पिन दिखने में अच्छी लगती है साथ ही पहनने में कंफर्टेबल होती है। ये बिना नोज पियर्सिंग के भी पहनी जाती है। आप चाहे तो इन्हें वेस्टर्न के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं वरना एथनिक आउटफिट के साथ भी ये अच्छी लगती हैं। इस तरीके के नोज पिन डिजाइन आपको मार्केट में मिल जाएंगे। जिन्हें आप 200 से 250 की रेंज में खरीद सकती हैं।
स्टोन वर्क नोज पिन (Stone Work Nose Pin)
स्टोन वर्क नोज पिन का फैशन कभी भी आउट नहीं होता है। इसे आप कभी भी पहन सकती हैं। इस तरीके की नोज पिन न सिर्फ पहनने में स्टाइलिश लगती हैं बल्कि ज्यादा हैवी भी नहीं होती हैं। इस नोज पिन को आसानी से डैली वियर में भी स्टाइल किया जा सकता है। इसमें आप हैवी नग वाले नोज पिन डिजाइन भी खरीद सकती हैं और छोटी नोज पिन भी खरीद सकती हैं। मार्केट में आपको इसमें अलग-अलग कलर के साथ डिजाइन मिल जाएंगे।
टिप्स: आप इसमें डिजाइन के भी अलग-अलग ऑप्शन ट्राई कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: ट्रेडिशनल लुक के लिए ट्राई करें ये नोज पिन डिजाइन
मोर डिजाइन नोज पिन (Peacock Design Nose Pin)
ट्रेडिशनल लुक के लिए हम अलग-अलग तरह की नोज पिन डिजाइन को ट्राई करते हैं। इस बार मोर डिजाइन वाली नोज पिन को स्टाइल करें। इस तरीके की नोज पिन दिखने में काफी क्लासी लगती है साथ ही पहनने के बाद पूरा लुक चेंज कर देती है। आप भी इस तरीके की नोज पिन को पहन सकती हैं। इनकी खास बात ये होती है कि इसमें आपको अलग-अलग डिजाइन मिल जाएंगे। आप इन्हें हैवी वर्क में भी खरीद सकती हैं साथ ही लाइट वर्क में भी ये मिल जाएंगी।
इसे भी पढ़ें: Nose Pin Designs : गोल चेहरे पर खूब जचेंगे नथ के ये लेटेस्ट डिजाइंस
टिप्स: इसके साथ आप मैचिंग सेट भी स्टाइल कर सकती हैं।
नोज पिन के ऐसे और भी डिजाइन हैं जिन्हें आप स्टाइल करके खूबसूरत लग सकती हैं और अपने लुक में कुछ नया एड कर सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें और हरजिंदगी से जुड़े रहें।
Credit- Myntra
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों